
बीकानेर . भारतीय रेल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों से गुजरने वाली विशेष पर्यटन रेल चलाने जा रहा है। ट्रेन का नाम रामायण एक्सप्रेस होगा। यह यात्रा २२ नवम्बर को जयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जो १६ दिन का सफर तय कर वापिस लौटेगी।
आइआरसीटीसी के उप महाप्रबंधक पर्यटक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि १५१२० रुपए प्रति सवारी के किराए मेें अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर (नेपाल), वाराणसी, इलाहबाद, चित्रकूट, नासिक, हंपी, मदुरई, रामेश्वरम की सैर करवाई जाएगी। इस खर्च में यात्री को देशभर के १० रामायण तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
ये मिलेंगी सुविधाएं
उप महाप्रबंधक पर्यटन योगेन्द्र ङ्क्षसह गुर्जर ने बताया कि ट्रेन में स्लीपर क्लास में सफर, नास्ता, भोजन, गंतव्य स्टेशन पर धर्मशाला में ठहरने, स्टेशन से धर्मशाला तक पहुंचने की बस व्यवस्था किराए में शामिल है। गुर्जर के अनुसार बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जयपुर से १०० से अधिक यात्रियों ने बुकिंग करवा ली है।