बीकानेर

सार्दुलगंज कच्ची बस्ती का हो नियमन, बने पट्टे

कच्ची बस्ती निवासियों का न्यास कार्यालय में प्रदर्शन, गेट बंद कर जताया रोष
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2021, 7:37 PM IST
सार्दुलगंज कच्ची बस्ती का हो नियमन, बने पट्टे
सार्दुलगंज कच्ची बस्ती का हो नियमन, बने पट्टे

बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर पट्टे बनवाने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही लोगों का रोष भी सामने आ रहा है। बुधवार को सार्दुलगंज कच्ची बस्ती निवासियों ने पार्षद मनोज बिश्नोई के नेतृत्व में न्यास कार्यालय में प्रदर्शन किया और न्यास सचिव के कार्यालय में नहीं मिलने पर न्यास कार्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर धरना दिया। इस दौरान बस्ती निवासियों ने कहा कि प्रशासन हर बार दस्तावेज ले रहा है, लेकिन बस्ती का न नियमन किया जा रहा है और ना ही पट्टे दिए जा रहे है।

बस्ती निवासियों ने अभियान के दौरान बस्ती का नियमन कर पट्टे जारी करने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान महिलाएं भी शामिल रही। पार्षद बिश्नोई के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर अरुण कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर बस्ती निवासियों की मांगों को रखा। विरोध प्रदर्शन में बसंत छींपा, कैलाश, सोहन लाल, आसु सिंह, सांवर, लक्ष्मण,बलराम, महावीर, पन्नाराम, रवि सिंह, कान सिंह,नवरतन, राजेश, आनंद सिंह, रविन्द्र आदि शामिल रहे।

Published on: