
बीकानेर. सरकारी कॉलेजों में आवेदन के बाद बुधवार रात को प्रथम मेरिट सूची जारी की गई। इसके बाद २८ जून से ४ जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन का काम होगा। कॉलेजों में विद्यार्थी बधाई पत्र के साथ मूल दस्तावेज लेकर कॉलेजों में पहुचेंगे। इस दौरान विद्यालय समय में ही दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा इस दौरान विद्यार्थियों के ओबीसी के मूल दस्तावेज देखे जाएंगे। डूंगर कॉलेज में बीए में १४३९, बीकॉम में ४३६, बीएससी मैथ्स में २८९, बीएससी बायोलोजी में २९२ में मेरिट सूची जारी की गई। वहीं बीए में १५३१, बीकॉम में २७१, बीएससी मैथ्स में ३०५ तथा बीएससी बायोलोजी में ३०५ की वेटिंग लिस्ट है।
डूंगर कॉलेज
बीए
कैटेगरी कटऑफ
जनरल ९१.७१
जनरल पीएच १९.३३
ओबीसी ८६
एससी ६८
एसटी ७
एमबीसी १२.५
बीकॉम
कैटेगरी कटऑफ
जनरल ७७
ओबीसी ३३.३३
एससी ८
बीएससी मैथ्स
कैटेगरी कटऑफ
जनरल ९४.६६
ओबीसी ९१.१४
एससी ७३.३३
एसटी ०.४६
एमबीसी ७१
बीएससी बायोलॉजी
कैटेगरी कटऑफ
जनरल ८७.२
ओबीसी ७९
एससी ५८
एसटी १३
एमबीसी ४४
एमएस कॉलेज
बीए
कैटेगरी कटऑफ
जनरल ९०.२९
ओबीसी ८०.५
एससी ५४
एसटी १.४१
बीकॉम
जनरल ८८.८६
ओबीसी ६६
एससी १५.५
एसटी ६१.२
बीएससी मैथ्स
जनरल ९५.४
ओबीसी ८७.२
एससी ७१
एसटी ६१.३७
बीएससी बायोलॉजी
जनरल ९०
ओबीसी ८२
एससी ५८
एसटी ४८.६
12 जुलाई को लगेगा शिविर
बीकानेर. पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर के तृतीय चरण के तहत पात्र विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरण के लिए 29 जून को लूणकरणसर में आयोजित होने वाला शिविर स्थगित किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि यह शिविर अब 12 जुलाई को लूणकरनसर स्थित डॉ. बी आर अम्बेडकर राजकीय छात्रावास में आयोजित होगा।
महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे
बीकानेर. राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रथम वर्ष डिप्लोमा नॉन इंजिनियरिंग कॉस्ट्यूम डिजाईन एवं टैक्सटाईल डिजाइन तथा डिप्लोमा इलेक्ट्रोनिक्स इंजिनियरिंग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए अंतिम तिथि 9 जुलाई तथा नॉन इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए 11 जुलाई रखी गई है।