बीकानेर

निजी अस्पतालों में भी कोविड व्यवस्थाओं पर रखें नजर-मेहता

कोविड समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2020, 9:15 PM IST
निजी अस्पतालों में भी कोविड व्यवस्थाओं पर रखें नजर-मेहता
निजी अस्पतालों में भी कोविड व्यवस्थाओं पर रखें नजर-मेहता

बीकानेर। अधिकृत निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने उच्चाधिकारियों को नियमित रूप से इन अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर ने मंगलवार को कोविड समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। मेहता ने कहा कि एसएसबी और एमसीएच विंग में सभी व्यवस्थाएं इसे दुरूस्त करने के साथ-साथ शहर के जिन निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों को रखा गया है, वहां भी व्यवस्थाएं देखें और यदि कोई कमी दिखाई देती है तो सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दें।
जिला कलक्टर ने आॅक्सीजन सप्लाई की जानकारी लेते हुए कहा कि आॅक्सीजन की उपलब्धता की बारीकी से निगरानी रखी जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि डीएमएफटी फंड से कोविड सुविधाएं बढ़ाने के लिए जिन कार्यों की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है उनकी खरीद का कार्य सम्बंधित एंजेसी समय पर पूर्ण करें, जिससे कोविड मरीजों को इनका लाभ मिल सके। जिला कलक्टर ने कहा कि नाईट कफ्र्यू सख्ती से लागू किया जाएगा। अनावश्यक और अकारण घूमते व्यक्तियों के चालान काटे जाएं। इसके लिए पुलिस गश्त बढ़ाए और आवश्यकतानुसार कार्यवाही करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित हो कि किसी आवश्यक काम से जा रहा कोई व्यक्ति परेशान ना किया जाए। बैठक में सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Published on: