बीकानेर

लोक परिवहन की बस पलटी

घटना स्थल पर मची अफरा तफरी, बाइक सवार हुआ गम्भीर घायल  
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2020, 7:44 AM IST
लोक परिवहन की बस पलटी
लोक परिवहन की बस पलटी

महाजन. राजमार्ग संख्या ६२ पर अरजनसर-राजियासर के बीच प्रेमनगर के पास बुधवार को लोक परिवहन सेवा की एक बस मोटरसाइकिल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस में सवार यात्रियों के भी चोट आई। जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ की ओर से आ रही लोक परिवहन की बस प्रेमनगर के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्रियों के हल्की चोट आई। वहीं बाइक सवार बस की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कारण यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व राजियासर पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला व सूरतगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बाइक सवार घायल को भी सूरतगढ़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस ने यात्रियों की सुध लेते हुए क्रेन आदि की व्यवस्था कर बस को मौके से हटाया। हादसे में बस में चार-पांच लोगों के ही चोट आने की सूचना मिली है।

Published on: