बीकानेर

डम्पर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

डम्पर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Oct 2021, 8:20 PM IST
डम्पर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
डम्पर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

लूणकरनसर. रोझा-बड़ेरण सड़क पर बुधवार दोपहर को नोगजा पीर की दरगाह के पास बाइक सवार युवक की डम्पर से कुचलने से मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार युवती टक्कर से सड़क के किनारे उछलने से मामूली चोट लगने से घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक सुलेरां निवासी भरत धतरवाल (22) बुधवार दोपहर करीब पौने एक बजे अपने गांव से चचेरी बहन संगीता को परीक्षा दिलवाने के लिए लूणकरनसर आ रहा था। इस दौरान लूणकरनसर के समीप नोगजा पीर की दरगाह के सामने डम्पर की बाइक के टक्कर लगने से भरत धतरवाल कुचल गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। वही मृतक की बहन संगीता के मामूली चोट लगने से घायल हो गई। हादसे के मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार कर छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Updated on:
21 Oct 2021, 8:20 PM IST
Published on: