बीकानेर

राज्य सरकार ने दे दी इतने करोड़ की स्वीकृति अब होगा इतने हजार किमी सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य

राज्य सरकार ने निविदाएं जारी कर दी हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2018, 9:21 AM IST
Road construction and repair

बीकानेर . जिले में चालू वित्तीय वर्ष में एक हजार किलोमीटर तक सड़क निर्माण अथवा मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो सकता है। इसके लिए राज्य सरकार ने निविदाएं जारी कर दी हैं। इन कार्यों पर155 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। ये कार्य अगले विधानसभा चुनाव से पहले पूरे करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग लगा हुआ है। विभाग ने सड़कों की मरम्मत एवं नई सड़कें बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।


सार्वजनिक निर्माण विभाग आरआईडीपी-24 योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में 200 किलोमीटर सड़कें 24.76 करोड़ की लागत से बनाएगा। इसी तरह हर विधानसभा क्षेत्र में 15 किलोमीटर नई सड़कें बनाने की योजना में जिले के सात में से पांच विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ रुपए के कामों की


स्वीकृति दी गई है। इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में ७६ किलोमीटर तक नई सड़कें बनेंगी। इस योजना में बीकानेर शहर क्षेत्र की दो विधानसभाओं में 15 -15 किलोमीटर का काम सार्वजनिक निर्माण विभाग को नहीं दिया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पूरे जिले में 644.9 किलोमीटर लम्बी सड़कों के मरम्मत का कार्य हाथ में लिया है। इस मद में 95 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।

टेण्डर प्रक्रिया में
&जिले में करीब १५५ करोड़ रुपए के सड़कों के काम स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से ६४४.९ किलोमीटर सड़कों की मरममत का कार्य होगा। २७६ किलोमीटर लम्बी सड़कों का नया निर्माण होगा। ये सभी स्वीकृति कार्य टेण्डर प्रक्रिया में हैं। इन सड़कों का काम इसी वित्तीय वर्ष में पूरे होने हैं।
बसंत आचार्य, अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग बीकानेर

Published on: