बीकानेर

पिस्तौल तान बोला, रुपए दो नहीं तो गोली मार दूंगा

बीकानेर. कोतवाली क्षेत्र की जेलवेल रोड स्थित एसबीआइ का एटीएम। मंगलवार शाम करीब सवा चार बजे का वक्त। एक व्यक्ति एटीएम केबिन के पास आया और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड पर पिस्तौल तानी। फिर एक हवाई फायर किया। गोली चलने की आवाज सुनकर बैंक प्रबंधक बाहर आया तो आरोपी ने उस पर पिस्तौल तान दी और बोला, रुपए दो नहीं तो गोली मार दूंगा। गोली की आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गई। लूट के प्रयास की इस वारदात को अंजाम देने वाले को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
less than 1 minute read
Oct 10, 2018
Robbery attempt

कोतवाली एसएचओ जसबीरसिंह ने बताया कि शाम को एसबीआइ की इस शाखा में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी श्याम भारती ने बैंक के एटीएम केबिन पर तैनात सुरक्षा गार्ड रामूराम को धमकाया कि बाहर निकल वरना गोली मार दूंगा। सुरक्षा गार्ड कुछ समझ पाता इससे पहले आरोपी ने पिस्तौल से एक फायर कर दिया। एेसे में सुरक्षा गार्ड घबराकर बैंक के अंदर भागा। गोली की आवाज सुनकर बैंक प्रबंधक गौरव चौधरी बाहर आए तो श्याम भारती ने उन पर भी पिस्तौल तान दी और बोला कि रुपए दो वर्ना गोली मार दूंगा। इसी बीच बैंक के कर्मचारी और अन्य लोग आ गए। आरोपी श्याम भारती ने पिस्टल की बट से एटीएम का शीश तोड़ दिया। वह पिस्तौल लहराते हुए धमकिया देता रहा।

पिस्तौल, कारतूस बरामद
बैंक में लूट के प्रयास की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी श्याम भारती को काबू में लिया। उसके कब्जे से पिस्तौल व जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है।

आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि श्याम भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आम्र्स एवं लूट के प्रयास एवं जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है।

Published on:
10 Oct 2018 08:46 am