5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: हमारा कैंडिडेट कौन हो : जानिए इस पद के इन दावेदारों का क्या है कहना

हमारा कैंडिडेट कौन हो : जानिए इस पद के इन दावेदारों का क्या है कहना
2 min read
Google source verification
hamara candidate kaun ho

hamara candidate kaun ho

संभावित दावेदार: राजकुमार किराडू (चेंजमेकर/कांग्रेस)
विधानसभा क्षेत्र: बीकानेर पश्चिम

क्या है विजन
मेरा विजन क्लियर है। विकास में आमजन की भागीदारी होनी चाहिए। मेरी गली, मोहल्ले या शहर में कौनसे काम होने हैं, यह वातानुकूलित ऑफिस में बैठा अधिकारी क्यूं तय करे। इसके साथ ही क्रियान्वयन में पारदर्शिता हो। भ्रष्टाचारी को सजा मिले। हां, युवाओं केा पर्याप्त अवसर मिलने जरूरी है। शिक्षा, खेल और कौशल प्रशिक्षण से कोई वंचित नहीं रहे। युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ाना मेरे विजन का हिस्सा है। छोटी-छोटी समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं। शहर में अमन और शांति बरकरार रहे। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन और महिलाओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने का प्रयास रहेगा। मेहनतकश भाइयों केा समाज में पर्याप्त सम्मान मिले और उन्हें सरकार की योजना का लाभ मिले, इस दिशा में प्रयास करूंगा। साथ ही शहर के अन्दरूनी हिस्सों में बने छोटे अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं को शुरू करवाना। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, शहर के भीतरी भाग में सुविधाओं का विस्तार, औद्योगिक अवसरों को तलाशना आदि कार्य प्राथमिकताओं से करवाने का प्रयास करूंगा।


संभावित दावेदार: गोकुल जोशी (भाजपा)
विधानसभा क्षेत्र: बीकानेर पश्चिम

क्या है विजन

मेरी प्राथमिकताओं में निम्न मुद्दे रहेंगे।

1. पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय।

2. नगर विकास न्यास के द्वारा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बसाई गई
कॉलोनी जैसे एमडीवी, अन्त्योदय, जवाहर नगर आदि सभी कॉलोनी का पूर्ण
विकास।
3. पेयजल के लिए नई पानी टंकियों का निर्माण व बीकानेर में नई पाइप लाइन
बिछाने व शहर में वर्षो पुरानी पाइप लाइन को बदलने का काम।

4. बीकानेर शहर व आस-पास की बस्तियों में बिजली की व्यवस्था सुचारू करना
विशेष रूप से वोल्टेज में सुधार के लिए नए ट्रांसफर व झूलते तारों से शहर
को निजात दिलाना।
5. पीबीएम अस्पताल में एचएम राजकीय अस्पताल में बाइपास सर्जरी के लिए
सर्जन की नियुक्ति ताकि यहां के लोगों को बाइपास के लिए बीकानेर से बाहर
नहीं जाना पड़े/पूरे अस्पताल में सफाई व्यवस्था सुचारू करवाना/सिटी
स्केन, सोनोग्राफी आदि जगहों में जो लम्बा इंतजार करना पड़ता है उसके
निवारण के लिए अतिरिक्त नई मशीनें लगवाना व डॉक्टरों की
नियुक्ति/सेटेलाइट अस्पताल व गंगाशहर डिस्पेंसरी में सभी जरुरी सुविधाओं
युक्त बनाना जिससे पीबीएम का भार कम हो सके तथा वहां के लोगों को त्वरित
इलाज मुहैया हो सकें/ चूंकि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का विकास लगातार हो
रहा है इसलिए नए विकसित इलाकों में पीएचसी का निर्माण।

6. सभी राजकीय प्रा.व मा. विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों की वर्ष में
दो बार शारीरिक जांच कर उनके अभिभावकों को कार्ड के जरिए सूचित करना,
जिससे किसी को कोई बीमारी हो तो शुरू से ही उसका उचित इलाज हो सकें।
7.बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में अभी भी कई इलाके एेसे है जहां
सड़कों व नालियों का निर्माण नहीं हुआ है इन क्षेत्रों में प्राथमिकता से
सड़कों व नालियों का निर्माण/ शहर में जर्जर हुई सड़कों व नालियों का एक
निश्चित सीमा के तहत पुन:निर्माण व मरम्मत/जहां-जहां सीवरेज नहीं पहुंची
है उन क्षेत्रों में सीवरेज का काम/गंगाशहर में डूब क्षेत्र क्योंकि
वर्षा के मौसम में कई इलाकों में कई दिनों तक पानी भरा रहता है इसकारण
वहां के नागरिकों को न केवल रोजमर्रा कार्यो में परेशानी होती है वरन्
मौसमी बीमारियों की भी आशंका बनी रहती है/ सुजानदेसर के पास जो गंदे पानी
का नया तालाब बन रहा है उसका स्थायी रूप से निवारण।

8. बीकानेर शहर में स्थित सभी पशु डेयरियों को शहर से बाहर उनके स्थान
दिलाकर स्थानांतरित करवाना जिससे शहर में पशुओं के कारण होने वाली
दुर्घटनाओं से निजात मिल सकेगी।
9. बीकानेर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार/ पश्चिम विधानसभा में आने वाले
थानों का पुन: सीमांकन।

10. राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करवाना।
11. बीकानेर में नए साइकिल वेलोड्रम बनवाना।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग