बीकानेर

त्योहार पर सतर्कता : कोच में डॉग स्क्वॉड से जांच, प्लेटफार्म पर भी निरीक्षण

bikaner news- आरपीएफ सतर्क, ट्रेन और स्टेशन पर कर रहे जांच  
less than 1 minute read
Oct 09, 2019
कोरोना से बचाव को लेकर सतर्क हुआ आरपीएफ
कोरोना से बचाव को लेकर सतर्क हुआ आरपीएफ

बीकानेर. त्योहारों को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल सतर्क हो गया है। कोई अनहोनी नहीं हो, इसके लिए बीकानेर मंडल के स्टेशनों और ट्रेनों में जांच की जा रही है। मंगलवार को उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर मंडल के रेल सुरक्षा आयुक्त पी. श्रीकुमार के नेतृत्व में राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशन पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से सभी प्लेटफार्म, पार्सलघर, आरक्षण, प्रतीक्षालय की भी जांच की गई।

सुरक्षा बलों ने सुबह स्टेशन पर कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन के कोचों में डॉग स्क्वॉड (श्वान दस्ते) के साथ यात्रियों के सामान की जांच की। इसी तरह स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के सामान भी जांचा गया। निरीक्षण में राजकीय रेलवे पुलिस के उपाधीक्षक महेन्द्र कुमार, आरपीएफ थाना प्रभारी नरेश यादव, जीआरपी थाना प्रभारी मूलसिंह व थानों के पुलिसकर्मी शामिल थे।

182 का करें उपयोग

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों को हेल्पलाइन 182 के प्रति जागरूक किया। रेलवे पुलिस ने बताया कि हेल्पलाइन पर कॉल करते ही आरपीएफ के जवान कोच में पहुंच जाते है। यात्रियों को संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर आरपीएफ को सूचित करने की बात भी कही।

जारी रहेगा निरीक्षण

मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त पी. श्रीकुमार ने बताया कि अभी बीकानेर मंडल के स्टेशनों पर आरपीएफ मुस्तैदी से काम कर रही है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्योहारी सीजन में निरीक्षण जारी रहेगा। इसके लिए आरपीएफ के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। स्टेशन पर चौकसी बढ़ाई गई है।

Published on:
09 Oct 2019 06:06 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली