
बीकानेर . सदर पुलिस ने रविवार को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 हजार 500 रुपए और ताश की गड्डी बरामद की है। सीआई लक्ष्मणसिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा के निर्देश पर शहरभर में जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। रविवार को थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई एएसआई महबूब अली और हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार ने की। दोनों अधिकारियों ने थाना क्षेत्र में माताजी मंदिर के पास बने पार्क में ताशपत्ति पर दांव लगा रहे बंटी, सुरेश नायक, विजय उर्फ पप्पू, मांगीलाल पुत्र शेराराम एवं मांगीलाल पुत्र भैरुराम, सुभाष एवं ओमप्रकाश को पकड़ा। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ 13 आरपीजीओ में कार्रवाई की।
दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज
नोखा. सिंजगुरु गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप में रविवार को इसी गांव के मनोज सोनी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति ने अपने इस्तगासे में बताया है कि 15 अक्टूबर को उसकी पत्नी घर में अकेली थी। पीछे से आरोपित घर में अवैध रूप से घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। बाद में ओलभा देने पर आरोपित के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की।
सट्टा लगाते पकड़ा
नोखा. जिले में जुए-सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यहां पब्लिक पार्क के पास रविवार को पर्ची सट्टा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित प्रेमरतन से पर्ची व सट्टे की राशि 5 हजार 690 रुपए जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व शनिवार को अंकों पर जुआ-सट्टा करने के आरोप में महावीर को पकड़ा गया। उसके पास से सट्टे की पॢचयां व 6 हजार 150 रुपए जब्त किए गए।