बीकानेर

147  दिन बाद  25  नवम्बर से गूंजेगी शहनाईयां

देव उठनी एकादशी (Dev Uthi Ekadashi) से होंगे शादी विवाह के आयोजन        
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2020, 7:13 PM IST
147  दिन बाद  25  नवम्बर से गूंजेगी शहनाईयां
147  दिन बाद  25  नवम्बर से गूंजेगी शहनाईयां

बीकानेर. चातुर्मास (Chaturmas) के कारण पिछले 147 दिन से बंद शादी विवाह (marriage) की शहनाईयां (Clarinet) 25 नवम्बर से फिर गूंजेंगी। शहर में देव उठनी एकादशी के दिन अबूझ सावे पर शादी विवाह के आयोजन होंगे। वहीं इसी माह 30 नवम्बर को भी शादी विवाह के आयोजन होंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार चातुर्मास के कारण 01 जुलाई से शादी विवाह के मांगलिक कार्यक्रम (Manglic program) वर्जित है।

देव उठनी एकादशी (Dev Uthi Ekadashi) से मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। नवम्बर माह में 25 और 30 तारीख के साथ दिसम्बर में 7, 9 और 11 दिसम्बर को श्रेष्ठ मुहूर्त में शादी विवाह के मांगलिक कार्यक्रम होंगे। 15 दिसम्बर से मळमास शुरू होने के साथ ही शादी विवाह के मांगलिक कार्यक्रम फिर से वर्जित हो जाएंगे। मळमास 14 जनवरी तक चलेगा।

22 अप्रेल से होंगे मांगलिक कार्यक्रम
पंडित किराडू के अनुसार 14 जनवरी को मळमास पूर्ण होने के बाद 17 जनवरी से गुरु ग्रह अस्त हो जाएगा। यह 13 फरवरी को उदय होगा। 14 फरवरी को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएगा जो 18 अप्रेल को उदय होगा। इस कारण 18 अप्रेल 2021 तक शादी विवाह के मांगलिक कार्यक्रम वर्जित रहेंगे। इस दौरान शादी विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवित संस्कार, नव व्यवसाय शुरूआत, नव प्रतिष्ठान उद्घाटन के कार्य वर्जित रहेंगे। इस समय नक्षत्र पूजन और नाम करण संस्कार के कार्यक्रम हो सकेंगे। अगले साल 22 अप्रेल से फिर से शहनाईयां गूंजेंगी और शादी विवाह के आयोजन होंगे।

नवम्बर-दिसम्बर में शादी विवाह मुहूर्त
25 नवम्बर
30 नवम्बर
07 दिसम्बर
09 दिसम्बर
11 दिसम्बर

Published on: