
जिन संदर्भ व्यक्तियों को आवासीय शिविरों में प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण देना है वे ही प्रशिक्षक प्रशिक्षण लेने में कोई रूचि नहीं ले रहे है।
एेसे में गर्मी की छुटि़टयों में होने वाले प्रशिक्षण शिविरों में ये प्रशिक्षक अपने शिक्षकों को कैसा प्रशिक्षण देंगे इस पर सवालिया निशान लगने की संभावनाएं होती दिखाई दे रही हैं।
विभाग ने भी इन प्रशिक्षकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है तथा इनको संदर्भ व्यक्तियों के लिए चयन करने पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है ।
इनमें अजमेर, बूंदी, चित्त्तौड़, डूंगरपुर, जालौर, व झालावाड़ व हनुमानगढ जिले के जिला शिक्षा अधिकारी शामिल है। प्रारंभिक शिक्षा परिषद के आयुक्त डॉ. जोगराम ने जिन प्रशिक्षण शिविरों में 50 प्रतिशत या इससे कम संदर्भ व्यक्ति प्रशिक्षण ले रहे है
उन जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को ये नोटिस जारी कर संदर्भ व्यक्तियों की कम उपस्थिति का कारण पूछा है।
इन जिलों में रही कम उपस्थिति
जिला आदेशित संभागी उपस्थिति संभागी प्रतिशत
बून्दी 100 34 34.00
अजमेर 100 36 36.00
चित्तौडग़ढ़ 100 40 40.00
डूंगरपुर 200 95 47.50
जालौर 80 38 47.50
झालावाड़ 80 40 50.00
इसी प्रकार हनुमानगढ़ में भी संभागियों की उपस्थिति 54.29 प्रतिशत ही रही है।