बीकानेर

इस बार नहीं लगेगी श्री करणी माता की बारह कोसी ओरण परिक्रमा

श्री करणी माता (Shri Karni Mata) - कोरोना महामारी को देखते हुए ओरण परिक्रमा स्थगित          
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2020, 8:47 PM IST
इस बार नहीं लगेगी श्री करणी माता की बारह कोसी ओरण परिक्रमा
इस बार नहीं लगेगी श्री करणी माता की बारह कोसी ओरण परिक्रमा

बीकानेर. हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को लगने वाली देशनोक स्थित श्री करणी माता (Shri Karni Mata) की 12 कोसी ओरण परिक्रमा इस बार नहीं लगेगी। कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुए 12 कोसी श्री करणी ओरण परिक्रमा को स्थगित कर दिया गया है। यह वार्षिक ओरण परिक्रमा 29 नवम्बर को होनी थी। श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास देशनोक के अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारठ के अनुसार 12 कोसी श्री करणी ओरण परिक्रमा में प्रतिवर्ष लाखो श्रद्धालु शामिल होते है। कोरोना संक्रमण (Corona infection) महामारी को देखते हुए इस बार पवित्र ओरण परिक्रमा के कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 12 कोसी ओरण परिक्रमा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब इसे स्थगित किया गया है।

देशभर से आते है श्रद्धालु
कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को होने वाली 12 कोसी ओरण परिक्रमा में बीकानेर और राजस्थान ही नहीं देशभर से श्रद्धालु आते है और इसमें शामिल होते है। प्रन्यास अध्यक्ष के अनुसार ओरण परिक्रमा में साल दर साल श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। पूरे साल श्रद्धालु १२ कोसी ओरण परिक्रमा का इंतजार करते है और इस पवित्र ओरण परिक्रमा में श्रद्धाभाव के साथ शामिल होते है।

दीप प्रज्जवलन और प्रसाद वितरण पर रोक
प्रन्यास अध्यक्ष के अनुसार कोरोना ( corona) के कारण श्री करणी ओरण परिक्रमा मार्ग में एवं मंदिर के आस पास दीप प्रज्जवलित करने की मनाही रहेगी। श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग मेंं लंगर अथवा अन्य प्रसाद वितरण पर रोक रहेगी। परिक्रमा मार्ग में किसी तरह की दुकान अथवा ढाबा लगाने की मनाही रहेगी व टेंट लगाने पर भी रोक रहेगी। परिक्रमा मार्ग में दुपहिया वाहन, ऊंटगाडा आदि ले जाने की मनाही रहेगी। कोरोना को लेकर लागू की शर्तो के उल्लंघन करने पर प्रशासन की ओर से कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Published on: