
मेष
(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह येाजनाओं को साकार करने के लिए सफलता देने वाला रहेगा। कार्य की प्रगति सम्भव होगी। व्यापारियों के लिए नए बाजार का श्रीगणेश होगा। निवेश के साथ बाहरी सौदे लाभ देंगे। नौकरीपेशा में आर्थिक व पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रतिस्पर्धी परिक्षाओं में सफलता के योग।
शुभ रंग : सफेद, आसमानी नीलाा
शुभ अंक : 7, 9 दिशा : नैऋत्य, मध्यपश्चिम
अनुकूल सलाह : परिश्रम में तकनीकी परिवर्तन कर समय का लाभ लें।
वृष
(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
सम्पत्ति की वृद्धि का योग है। वाहन अथवा भूमि की प्राप्ति होगी। लाभ के लिए अन्य क्षेत्रों में आंशिक निवेश का विकल्प खोजेंगे। व्यापारियों के लिए परंपरागत व्यवसाय में उछाल का योग है। नीतियों में परिवर्तन करते हुए व्यावसायिक लाभ लें। नौकरीपेशा में किए गए कार्य का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।
शुभ रंग : सिंदूरिया, काला
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : मध्यपूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : योजनागत समीकरणों का लाभ देने वाला समय है।
मिथुन
(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
आर्थिक प्रगति का समय है। मित्र के माध्यम से पुराने धन की प्राप्ति होगी। किसी विशेष कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए प्रबंधकीय व्यवसाय में आर्थिक निवेश के संकेत लाभकारी होंगे। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के साथ उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को मैनेजमेंट या मॉस कम्युनिकेशन में अवसर।
शुभ रंग : हल्का गुलाबी, हल्दी पीला
शुभ अंक : 4, 5 दिशा : वायव्य, उत्तर
अनुकूल सलाह : कार्य को सरल बनाते हुए सफलता अर्जित करें।
कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्य का संदर्भ बाहरी यात्र का संकेत दे रहा है। रणनीति के तहत निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएं। आर्थिक लाभ के लिए सप्ताह मध्य बेहतर होगा। व्यापारियेां के लिए सामुद्रिक क्षेत्रों के व्यवसाय अचानक लाभ देने वाले साबित होंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को परमाणविक संरचना से संबंधित राष्ट्रीय अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग : नारंगी, हरा
शुभ अंक : 2, 3 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : सफलता के लिए नियत उपक्रम का लाभ लें।
सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चंद्रमा का गोचर लाभप्रद रहेगा। नए कार्य में आगे बढऩे का मन होगा। लाभ के लिए अतिरिक्त योजनाएं बनेंगी। भागीदार सहयोग प्रदान कर सकता है। व्यापारियों के लिए धातुगत व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा में वरिष्ठों के सहयोग से सफलता। महिला, छात्रों को शासकीय सेवा में अवसर।
शुभ रंग : हल्का नीला, गहरा गुलाबी
शुभ अंक : 5, ६ दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : कार्य की सफलता के लिए वैश्वीकरण पर ध्यान देंं।
कन्या
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अस्थिरता अनुभव होगी। प्रयास के माध्यम से परिस्थितियों को अनुकूल बनाने का अवसर खोजेंगे। मध्य सप्ताह में समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए गुरु , शुक्रवार पुराने निवेश का लाभ देने वाले रहेंगे। नौकरीपेशा में परिवर्तन का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को निजी प्रशासन में उच्च प्रबंधकीय पद के अवसर।
शुभ रंग : लाल, तोतापरी हरा
शुभ अंक : 2, ७ दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : नीतिगत मामलों में नए सिरे से विचार लाभप्रद रहेगा।
तुला
(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नए क्षेत्रों में भाग्य आजमाने का मौका तलाशेंगे। संबंधों का लाभ लेना विशेष प्रयास रहेगा। व्यापारियों के लिए वस्त्र उद्योग अच्छा लाभ प्रदान करेगा। नौकरीपेशा में कनिष्ठ वर्गों का सहयोग मिलने से उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को लघु और दीर्घ कुटीर उद्योग में हस्तशिल्प के क्षेत्र का श्रेष्ठ लाभ मिलेगा।
शुभ रंग : फिरोजी, गाजरी लाल
शुभ अंक : 4, 9 दिशा : मध्यउत्तर, पूर्र्व
अनुकूल सलाह : लाभ के लिए विशेष योजना अवसर प्रदान करेगी।
वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
मिली-जुली विचारधारा कहीं-कहीं उलझन पैदा करेगी। सोमवार की शाम से वैचारिक परिवर्तन ठोस निर्णय के लिए आगे बढ़ाएगा। व्यापारियों के लिए शुक्रवार का दिन विशेष लाभ दिला सकता है। नौकरीपेशा में समस्याओं का प्रभाव कष्ट देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को रेलवे और इंजीनियरिंग में अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : दूधिया सफेद, कत्थई
शुभ अंक : 1, 6 दिशा : मध्यउत्तर, दक्षिण
अनुकूल सलाह : मित्रों का सहयोग लेने से सफलता है संभव।
धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नवम पंचम का चन्द्रमा कार्य क्षेत्र में मिश्रित लाभ प्रदान करेगा। कार्य के विस्तार के लिए अन्य उपक्रमों पर ध्यान देंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से चिंतन बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए आभूषण से जुड़ा बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में परिश्रम की अधिकता रहेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को नर्सिंग या हॉस्पिटलिटी क्षेत्र में सेवा के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : केसरिया, अंगूरी हरा
शुभ अंक : 5, 7 दिशा : आग्नेय, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : समय सारणी का ध्यान रखते हुए आर्थिक लाभ लें।
मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
शनि का प्रभाव कार्य के क्षेत्र में अस्थिरता बनाएगा। बुधवार से नक्षत्र का प्रभाव अचानक लाभ देगा। विशेष निवेश करने से पहले विचार करना आवश्यक है। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार कच्चा लोहा और तेल से जुड़े बाजार में लाभ देंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को ऑफिशियल जॉब्स में सफलता के योग हैं।
शुभ रंग : गहरा नीला, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 1, 5 दिशा : पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : परिश्रम तथा तकनीक का समायोजन कर लक्ष्य साधें।
कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अनुकूल समय की प्रतीक्षा करें। रणनीति का लाभ लेना पसंद करेंगे। न्यायिक कार्यों में सक्रियता सहायता देगी। शीघ्रता का पक्ष त्यागें। सप्ताह मध्य लाभ देगा। व्यापारियों के लिए पेट्रो पदार्थ, कोयला, मीथेन गैस जैसे क्षेत्र में निवेश का संयोग। नौकरीपेशा में परिश्रम से पदवृद्धि। महिला तथा छात्रवर्ग को सहकारिता में अवसर।
शुभ रंग : तरबूजी लाल, हल्दी पीला
शुभ अंक : 2, 7 दिशा : मध्यपश्चिम, ईशान
अनुकूल सलाह : कार्य योजना का लाभ भागीदारिता से संभव हो सकता है।
मीन
(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मंगलवार तक अस्थिरता बनी रहेगी। बुधवार से क्षेत्रीय लाभ का सहयोग बनेगा। पारिवारिक सहयोग से मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए दलहन-तिलहन से जुड़े व्यवसाय आर्थिक लाभ देंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक, गैर प्रशासनिक अराजपत्रित पदों के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग : बैंगनी, नींबू पीला
शुभ अंक : 3, 6 दिशा : मध्यउत्तर, दक्षिण
अनुकूल सलाह : संबंधों का लाभ लेने वाला समय है। प्रयास करें, सफलता मिलेगी।