
जयप्रकाश गहलोत
बीकानेर. चिकित्सकीय मानकों पर बीकानेर का एसपी मेडिकल कॉलेज खरा उतरा है। प्रदेश के टॉप मेडिकल कॉलेजों को पछाड़ते हुए बीकानेर का मेडिकल कॉलेज इस बार प्रदेश में अव्वल रहा है। वहीं जोधपुर एम्स मेडिकल कॉलेज दूसरे और जयपुर का एसएमएस मेडिकल कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा है। सबसे नीचले पायदान पर अजमेर का मेडिकल कॉलेज है। प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में स्टूडेंट के लेवल, पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था एवं शोध-पत्रों का पब्लिकेशन व उनके फायदों पर एमसीआई ने केरियर्स ३६० (एजेंसी) से गुप्त सर्वे करवाया था। इस सर्वे में ये परिणाम सामने आए हैं।
इस प्रकार रही रैंकिंग
बीकानेर. मेडिकल कॉलेज पहले, जोधपुर एम्स दूसरे, जयपुर का एसएमएस तीसरे, एसएन मेडिकल कॉलेज जयपुर चौथे, आरएचयूएस कॉलेज जयपुर पांचवें, उदयपुर छठे और अजमेर सातवें स्थान पर रहा है। गौरतलब है कि दो साल पूर्व इसी तरह के सर्वे में बीकानेर प्रदेश में दूसरे और जयपुर पहले स्थान पर था। बीकानेर का एसपी मेडिकल कॉलेज एक पायदान की छलांग लगाकर पहले स्थान पर पहुंच गया है।
देश में बीकानेर 18 वें स्थान पर
पिछले साल ऑल इंडिया रैंकिंग में बीकानेर ३६वें और जयपुर ३३वें स्थान पर था। वहीं इस साल रैंकिंग में बीकानेर ३६वें से 18 वें नंबर पर आ गया है। वहीं जयपुर लुढ़क कर37 वें नंबर पर पहुंच गया है।
एमबीबीएस की 250 सीटें
प्रदेश में जयपुर में एमबीबीएस (यूजी) की 250 सीटें हैं। जयपुर के बाद केवल बीकानेर एसपी मेडिकल कॉलेज में ही यूजी की 250 सीटें हैं। वर्तमान में यहां पीजी में450 स्टूडेंट, यूजी में 1000 स्टूडेंट और डीएम (डॉक्ट्रेट ऑफ मेडिकल) में छह स्टूडेंट अध्ययनरत हैं।
सर्वे के ये हैं पांच आधार
यूजी एवं पीजी के छात्रों के अध्ययन का स्तर।
विद्यार्थियों का स्तर।
पेपर रिसर्च पब्लिकेशंस एवं
रिसर्च और उनसे मरीजों को मिलने वाले फायदे।
कॉलेज की शिक्षण व्यवस्था, लाइब्रेरी व परिणाम।
पीजी टीचिंग एंड रिसर्च।
एसपी मेडिकल कॉलेज पर एक नजर
65 प्रोफेसर
88 एसोसिएट प्रोफेसर
132 सहायक एसोसिएट प्रोफेसर
15 अन्य स्टाफ
150 पीजी सीट
250 एमबीबीएस
04 डॉक्ट्रेट ऑफ
मेडिकल 12 कार्डियो व
2 यूरोलॉजी)
बड़ी उपलब्धि
एमसीआई की ओर से कराए गए केरियर्स 360 सर्वे में बीकानेर एसपी मेडिकल कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा है। यह बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय यहां की फैकल्टी, स्टूडेंट एवं बीकानेर की आम जनता को जाता है, जिन्होंने पूरा सहयोग किया।
डॉ. आरपी अग्रवाल, प्राचार्य, एसपी मेडिकल कॉलेज