बीकानेर

स्टेडियम में जल्द तैयार होंगे खेल मैदान, कार्मिकों व कोच को दिए निर्देश

बीकानेर. खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह ने रविवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में बन रहे खेल मैदानों का निरीक्षण किया। खेल मंत्री सिंह ने यहां विभिन्न खेलों के मैदानों का निर्माण कार्य देखा और स्टेडियम के कार्मिकों व कोच को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
2 min read
Sports Minister Gajendra Singh inspected
Sports Minister Gajendra Singh inspected


बीकानेर. खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह ने रविवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में बन रहे खेल मैदानों का निरीक्षण किया। खेल मंत्री सिंह ने यहां विभिन्न खेलों के मैदानों का निर्माण कार्य देखा और स्टेडियम के कार्मिकों व कोच को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में बन रहे बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल मैदान, क्रिकेट पिच, बैडमिंटन हॉल व टेबल टेनिस हॉल का काम जल्द पूरा करने को कहा।

मंत्री ने मैदान व उसके आसपास पड़ी कांच की बोतलें देख कोच से इनके बारे में पूछा तो कोच ने कहा कि यहां गार्ड नियुक्त नहीं होने से रात को समाजकंटकों का जमावड़ा रहता है। इस पर मंत्री ने कहा कि स्टेडियम में गार्ड की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही खेल मंत्री ने साइकिल एकेडमी के खिलाडि़यों से मिलकर जल्द उपकरण उपलब्ध करवाने की बात कही।

डेढ़ साल से पूरा नहीं हुआ काम
खिलाडि़यों ने बताया कि खेल मैदानों का काम डेढ़ साल से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। कुछ मैदानों का काम भी सही तरीके से नहीं किया गया है। यह मैदान नियमों तथा खेल के अनुरूप नहीं है।

उबड़-खाबड़ मैदान
डेढ़ साल से खेल मैदान नहीं बने हैं। जो मैदान अभी तक बने हैं, वे उबड़-खाबड़ हैं। ग्राउंड पर पानी भरा है। ये खेल के नियमों के अनुरूप नहीं हैं।
दानवीरसिंह भाटी, पूर्व कप्तान, राजस्थान बास्केटबॉल टीम

जल बोर्ड बनाने का विरोध
बीकानेर. राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तकनीकी कर्मचारी संघ, राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग संयुक्त संघर्ष समिति ने राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित जल बोर्ड की कार्रवाई का विरोध किया है। तकनीकी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने कहा है कि पांच सितंबर को जयपुर में होने वाले प्रदर्शन में संगठन का सहयोग रहेगा। इस संबंध में रविवार को श्यामसुंदर बोड़ा, नंदकिशोर मारु, सीमाराम स्वामी, मांगीलाल, अमरङ्क्षसह आदि ने विभिन्न गांवों में जाकर सम्पर्क किया। वहीं संयुक्त संघर्ष समिति के सचिव जयङ्क्षसह गोहिल, बृजराज आचार्य, नंदकिशोर गालरिया, सुन्दरलाल, गोवर्धन व्यास आदि ने जल बोर्ड बनाए जाने का विरोध किया है। साथ ही जयपुर में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।

Published on:
03 Sept 2018 09:42 am