नहरी क्षेत्र में 346 करोड़ रुपए से स्प्रिंकलर सिंचाई

पश्चिमी राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर की छह लिफ्ट क्षेत्रों में 346 करोड़ की लागत से 1 लाख 57 हजार हैक्टेयर में स्प्रिंकलर सिंचाई का कार्य 2016-17 में पूरा किया जाएगा। शेष कार्य 2018-19 में किया जाना है। राज्य सरकार की ओर से इस राशि की स्वीकृति दे दी गई है। केन्द्र सरकार ने अपने हिस्से की राशि पूर्

less than 1 minute read
Jul 12, 2016
ignp

पश्चिमी राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर की छह लिफ्ट क्षेत्रों में 346 करोड़ की लागत से 1 लाख 57 हजार हैक्टेयर में स्प्रिंकलर सिंचाई का कार्य 2016-17 में पूरा किया जाएगा।

शेष कार्य 2018-19 में किया जाना है। राज्य सरकार की ओर से इस राशि की स्वीकृति दे दी गई है। केन्द्र सरकार ने अपने हिस्से की राशि पूर्व में ही जारी कर दी थी। कुल 3 लाख 20 हजार हैक्टेयर में स्प्रिंकलर सिंचाई की प्रणाली विकसित की जानी है।

इससे पहले सभी छह लिफ्टों के अधीन आने वाली कुल भूमि की 10 प्रतिशत भूमि में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुल 27 हजार हैक्टेयर में स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली विकसित की जा चुकी है।

इस भूमि में काश्तकार फसलें ले रहे हैं। अभी साहवा लिफ्ट नहर में 11 हजार हैक्टेयर में काम चल रहा है। यह प्रोजेक्ट तीन साल में पूरा किया जाना है। विश्व बैंक की टीम ने पूरे इलाके का अध्ययन कर इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी है।

काम की पूरी तैयारी&ड्डद्वश्च;इंदिरा गांधी नहर विभाग ने लिफ्ट नहरों में स्प्रिंकलर सिंचाई का कार्य 2018-19 तक पूरा करने की तैयारी कर ली है।

चालू वित्तीय वर्ष में 1 लाख 57 हजार हैक्टेयर में काम किया जाना है। बाकी काम अगले वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। सभी स्तरों पर तैयारी के बाद राज्य सरकार ने प्रस्तावों पर स्वीकृति दे दी गई है। अमरजीत सिंह मेहरड़ा, मुख्य अभियंता इंगांनप,

Published on:
12 Jul 2016 11:43 am
Also Read
View All

अगली खबर