बीकानेर

रिकर्व राउंड में खिलाडि़यों ने साधा निशाना

बीकानेर. जिला तीरंदाजी संघ बीकानेर के तत्वावधान में बीकाजी के सहयोग से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दुसरे दिन सोमवार को रिकर्व राउंड के मुकाबले डॉ.करणीसिंह स्टेडियम में हुए।
less than 1 minute read
state level archery competition in bikaner
रिकर्व राउंड में खिलाडि़यों ने साधा निशाना

बीकानेर. जिला तीरंदाजी संघ बीकानेर के तत्वावधान में बीकाजी के सहयोग से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दुसरे दिन सोमवार को रिकर्व राउंड के मुकाबले डॉ.करणीसिंह स्टेडियम में हुए। रिकर्व राउंड पुरूष वर्ग में बांसवाड़ा के वकीलराज प्रथम, बीकानेर के जगदीश चौधरी द्वितीय व चूरू के इन्द्रचंद तृतीय रहे। महिला वर्ग में जयपुर की सीमा सिरोहिया प्रथम, जयपुर की निकिता कंवर द्वितीय व गंगानगर की सुखचेन कौर तृतीय रही। प्रतियोगिता के निदेशक अनिल जोशी ने बताया कि राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेडल समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल सरजीत सिंह व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रशिक्षक नरेश डामोर थे। जोशी ने बताया कि की आज मुकाबले के बाद विजेता खिलाडिय़ों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा के अध्यक्ष एडवोकेट पुनीत हर्ष, रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र जोशी ने अतिथियों का एवं खिलाडिय़ों का स्वागत किया। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव शक्तिरतन रंगा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार तक आयोजित होगी। राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता के निदेशक अनिल जोशी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मंगलवार को सुबह ९ बजे कम्पाउंड राउंड के इवेंट खेले जाएंगे।

Published on:
26 Feb 2019 07:45 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली