बीकानेर

अपनों ने दिए जख्म तो परायों ने लगाया मरहम

कलियुगी पिता की पिटाई के शिकार मासूम बच्चों की मदद के लिए समाजसेवी व अन्य लोग आगे आए हैं। अपनों ने दिए जख्मों पर अब पराए लोग मरहम लगाने में जुटे गए हैं।
2 min read
step father beaten children
अपनों ने दिए जख्म तो परायों ने लगाया मरहम

बीकानेर. कलियुगी पिता की पिटाई के शिकार मासूम बच्चों की मदद के लिए समाजसेवी व अन्य लोग आगे आए हैं। अपनों ने दिए जख्मों पर अब पराए लोग मरहम लगाने में जुटे गए हैं। पीडि़त मासूमों की मदद के लिए बुधवार को पीबीएम के ट्रोमा अस्पताल में तांता लगा रहा। कोई चाय-बिस्किट लेकर तो कोई दूध और रोटी लेकर पहुंचा। पति से मिले जख्मों के बाद परायों की सहानुभूति से पानादेवी की आंखों में आंसू आ गए। वहीं मासूम बच्चों को भी भरपूर प्यार मिला।

मासूम बच्चों व महिला से मारपीट की जानकारी मिलने पर बुधवार सुबह बाल कल्याण समिति अध्यक्ष वाईके शर्मा 'योगीÓ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चों की मां पानादेवी, नाल पुलिस और पीबीएम चौकी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। योगी ने बताया
कि पानादेवी शोभासर की रहने वाली है।

उसके पूर्व पति कानाराम से चार पुत्र-पुत्रियां हैं। उसका सात वर्षीय बेटा पूर्व पति के माता-पिता के पास रहता है। दो पुत्र व एक पुत्री उसके साथ रहती है। सोमवार को उसके दूसरे पति श्यामलाल ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर छड़ी व बेल्ट से पिटाई की। पानादेवी ने बताया कि उसके पास कोई पहचान-पत्र नहीं है और न ही विवाह का कोई प्रमाण है। एक माह पूर्व ही वह श्यामलाल के नाते गई थी।

पत्नी ने दी रिपोर्ट
मासूम बच्चों की पिटाई करने वाले पिता के खिलाफ नाल पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोपित की पत्नी पानादेवी ने रिपोर्ट में पति स्वरूपदेसर निवासी श्यामलाल पुत्र बेगाराम नायक पर शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है।

राजस्थान पत्रिका ने उजागर की पीड़ा
राजस्थान पत्रिका ने १० अक्टूबर को 'कलयुगी बाप ने ढहाया कहर, एक और तीन साल के बेटे-बेटी को बेरहमी से पीटाÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर उनकी पीड़ा को उजागर किया था। इसके बाद नाल पुलिस पीडि़तों के बयान लेने पीबीएम के ट्रोमा अस्पताल पहुंची थी।

Updated on:
11 Oct 2018 09:36 am
Published on:
11 Oct 2018 09:36 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली