बीकानेर

1250  स्ट्रीट वेंडर्स को 1.25 करोड़ रुपए की ऋण राशि स्वीकृत

पीएम स्व निधि योजना : अब तक 2281 स्ट्रीट वेंडर्स ने किए है आवेदन  

less than 1 minute read
Oct 20, 2020
1250  स्ट्रीट वेंडर्स को 1.25 करोड़ रुपए की ऋण राशि स्वीकृत

बीकानेर. शहरी पथ विक्रेताओं को दस-दस हजार रुपए तक के ऋण उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई पीएम स्व निधि योजना के तहत शहर में अब तक 1250 स्ट्रीट वेंडर्स की ऋण राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत 2281 स्ट्रीट वेंडर्स ने अब तक आवेदन किए है। नगर निगम में संचालित दीनदयाल अन्त्योदयोद योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्र्तगत शहर के पथ विक्रेताओं को योजना के तहत 1 करोड 25 रुपए ऋण राशि स्वीकृत की गई है।

डेएनयूएलएम प्रबंधक नीलू भाटी के अनुसार इस योजना के तहत पथ विक्रेताओं को दस हजार रुपए का ऋण 12 आसान मासिक किश्तों में 7 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी के साथ विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाता है। शेष 1031 आवेदन प्रक्रियाधीन है। भाटी के अनुसार ऋण वितरण की दृष्टि से बीकानेर नगर निगम राजस्थान में प्रथम स्थान पर चल रहा है। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के अनुसार केन्द्र सरकार की ओर से संचालित यह योजना बीकानेर शहर के पथ विक्रेताओं को आर्थिक संबल देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है। निरन्तर प्रयासरत है कि बीकानेर शहर के प्रत्येक पथ विक्रेता को इस योजना का लाभ पहुंचाया जा सके।

Published on:
20 Oct 2020 01:29 am
Also Read
View All