बीकानेर

एनसीसी कैंप में नेतृत्व कुशलता के गुर सिखाए

bikaner news - Teach leadership skills in NCC camp
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2021, 6:54 PM IST
एनसीसी कैंप में नेतृत्व कुशलता के गुर सिखाए
एनसीसी कैंप में नेतृत्व कुशलता के गुर सिखाए

बीकानेर.
राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में एनसीसी का पांच दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को नेतृत्व कुशलता के गुर सिखाए गए। महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. शिशिर वर्मा ने बताया कि 03 राज गल्र्स बटालियन जोधपुर से आए जेसीओ सूबेदार सुधीर मंडलीक और हवलदार ठाकुर और महाविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विजय लक्ष्मी शर्मा की देखरेख एवं मार्गदर्शन में राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की 41 गल्र्स कैडेट्स ने भागीदारी निभाई।

सीनियर अंडर ऑफिसर प्रीतिपाल शेखावत और अंडर ऑफिसर खुशबू स्वामी के नेतृत्व में कैडेट्स ने मैप रीडिंग का अभ्यास किया। सूबेदार सुधीर मंडलीक ने कैडेट्स को चौथे दिन गुरुवार को लीडरशिप, फायङ्क्षरग सिद्धांत तथा सेना के इतिहास की जानकारी दी।


हवलदार आरके ठाकुर ने सकारात्मक सोच एवं नेतृत्व कुशलता के गुर बताए। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी एनसीसी कैडेट्स को सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के बारे में जानकारी दी गई थी ।आपातकालीन स्थिति में एनसीसी कैडेट्स को किस तरह अपनी भूमिका निभानी चाहिए इसके बारे में भी बताया जा चुका है।

Published on: