बीकानेर

शिक्षकों को स्थानांतरण का इंतजार, निदेशालय ने तैयारी पूरी की

शिक्षकों को स्थानांतरण का इंतजार, निदेशालय ने तैयारी पूरी की
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2021, 5:38 PM IST
शिक्षकों को स्थानांतरण का इंतजार, निदेशालय ने तैयारी पूरी की
शिक्षकों को स्थानांतरण का इंतजार, निदेशालय ने तैयारी पूरी की

बीकानेर. राज्य में द्वितीय श्रेणी के शिक्षकों को स्थानांतरण का इंतजार सता रहा है। करीब बीस हजार शिक्षकों ने तबादलों के लिए आवेदन किया है। आवेदन जमा होने के बाद शिक्षा निदेशालय ने अपनी तरफ से तैयारी कर ली है। अब शिक्षा मंत्री के आदेश के आने के स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों की सूचियां जारी कर दी जाएगी।
विभाग ने १९ से २२ जुलाई तक द्वितीय श्रेणी शिक्षकों से स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके तहत २२ जुलाई की रात १२ बजे तक बीस हजार से अधिक शिक्षकों ने आवेदन जमा कराए थे।

सूत्रों के मुताबिक अगर राज्य में कोई राजनीति उठापटक नहीं हुई तो दस अगस्त तक स्थानांतरण होने की संभावना जताई जा रही है। तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों में द्वितीय श्रेणी शिक्षक १७४७२, प्रारंभिक हैडमास्टर २२३६, पीटीआइ द्वितीय श्रेणी ७९४, लैब एस्सिटेंट द्वितीय श्रेणी ८, लाइब्रेरियन द्वितीय श्रेणी ३९ शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन जमा कराए हैं।

आदेश मिलने के बाद करेंगे स्थानांतरण
शिक्षा निदेशालय ने अपनी तरफ से स्थानांतरण के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली है। अब सरकार के आदेश के बाद सूचियां जारी कर दी जाएगी। बीस हजार ५४९ द्वितीय श्रेणी शिक्षकों ने आवेदन किए हैं।
सौरभ स्वामी, शिक्षा निदेशक

Published on: