बीकानेर

किसान आंदोलन के चलते दस रेलगाडिय़ां रद्द

bikaner news: डिब्रूगढ़-लालगढ़ रेलसेवा का मार्ग बदला
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Oct 2020, 2:37 PM IST
किसान आंदोलन के चलते दस रेलगाडिय़ां रद्द
किसान आंदोलन के चलते दस रेलगाडिय़ां रद्द

बीकानेर.
किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने दस त्योहारी स्पेशल रेल सेवाओं को रद्द कर दिया है। रेल अधिकारियों के अनुसार जम्मूतवी-अजमेर २१ अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं २२ अक्टूबर को अजमेर-जम्मूतवी, २१ को बाडमेर-ऋषिकेश, २२ को ऋषिकेश-बाड़मेर, २१ एवं २२ को दिल्ली-बठिण्डा, बठिण्डा-दिल्ली, श्रीगंगानगर-दिल्ली, दिल्ली-श्रीगंगानगर तथा २१ को अजमेर-अमृतसर तथा २२ को अमृतसर-अजमेर रेल सेवा रदद रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

रेलवे ने डिब्रूगढ़ से चलकर लालगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 05909 को परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक, भिवानी, हिसार, सादुलपुर, हनुमानगढ़ होकर बीकानेर चलाया जाएगा। वहीं २१ अक्टूबर को लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 05910 को परिवर्तित मार्ग वाया हनुमानगढु, सादुलपुर, हिसार, भिवानी तथा रोहतक होकर संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार रेलवे ने गाडी संख्या 00901, बान्द्रा टर्मिनस-ज मूतवी पार्सल स्पेशल रेलसेवा को भी परिवर्तित मार्ग अम्बाला कैंट स्टेशन तक ही संचालित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में यह ट्रेन अम्बाला कैंट-जम्मूतवी स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाडी संख्या 00902, जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस पार्सल स्पेशल रेलसेवा 22 अक्टूबर को जम्मूतवी के स्थान पर अम्बाला कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-अम्बाला कैंट स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

Published on: