बीकानेर

नयाशहर की कमान गोविंद और गंगाशहर राणीदान को सौंपी

पुलिस अधीक्षक ने ११ पुलिस निरीक्षकों को किया इधर-उधर
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Dec 2020, 7:46 PM IST
नयाशहर की कमान गोविंद और गंगाशहर राणीदान को सौंपी
नयाशहर की कमान गोविंद और गंगाशहर राणीदान को सौंपी

बीकानेर। साल के आखिरी दिन पुलिस महकमे में भारी उथल-पुथल रही। पुलिस निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, हैड कांस्टेबल से लेकर कांस्टेबलों के भारी संख्या में तबादले किए गए। तबादले में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है तो कइयों को फिर से मौका मिला है।

तबादले आदेश पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णियां ने गुरुवार शाम को जारी किए हैं। आदेश में पुलिस निरीक्षक गोविंदसिंह चारण को नयाशहर, अरविंद कुमार भारद्वाज को जेएनवीसी, राणीदान को गंगाशहर, नरेश कुमार निर्माण को बज्जू थानाधिकारी लगाया है। उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार प्रजापत को पांचू, अजय कुमार को कोलायत, मनोज कुमार को सैरुणा, जयकुमार भादू को कालू एसएचओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पुलिस निरीक्षक नयाशहर थानाधिकारी फूलचंद शर्मा,बज्जू थानाधिकारी विरेन्द्रपालसिंह को पुलिस लाइन में लगाया है। उपनिरीक्षक व कालू थानाधिकारी देवीलाल को जिला विशेष टीम में तैनात किया है। पुलिस महकमे में काफी समय बाद बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। तबादलों को लेकर दौड़ धूप एकबारगी कम हो गई है।

Updated on:
31 Dec 2020, 7:46 PM IST
Published on: