बीकानेर

जिला कलक्टर ने उड़ान सदन, नारी निकेतन और बालिका गृह का किया निरीक्षण

उन्होंने उड़ान सदन में बाल विकास एवं संरक्षण समिति की बैठक ली। जिला कलक्टर ने उड़ान सदन में साफ-सफाई, भोजन, रसोई, अध्ययन सामग्री, मनोरंजन कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

less than 1 minute read
Jul 02, 2024

जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को नारी निकेतन, बालिका गृह एवं उड़ान सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने उड़ान सदन में बाल विकास एवं संरक्षण समिति की बैठक ली। जिला कलक्टर ने उड़ान सदन में साफ-सफाई, भोजन, रसोई, अध्ययन सामग्री, मनोरंजन कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां स्वच्छ एवं घर जैसा वातावरण बनाए रखने को कहा, जिससे बालिकाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। यहां आवासित बालिकाओं से संवाद कर विद्यालय और अध्ययन, भोजन की गुणवत्ता एवं खेलकूद से जुड़ी व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। नारी निकेतन में मूलभूत सुविधाओं से लेकर नर्सिंग कक्ष, काउंसलिंग कक्ष व गृह संचालन का जायजा लिया।

उन्होंने यहां बनाए गए हैंडीक्राफ्ट आइटम्स की सराहना की और कहा कि जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों व अमृता हाट आदि में इनकी स्टाल्स लगाई जाए। यहां सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने एडॉप्शन प्रोसेस, काउंसलिंग और बालिकाओं की उच्च शिक्षा आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एडॉप्शन के बाद भी बच्चों के रख-रखाव की मॉनिटरिंग व आवश्यक फीडबैक रखा जाए। राजकीय बालिका गृह अधीक्षक डॉ. शारदा चौधरी ने बताया कि केंद्र में सात बालिकाएं एवं एक शिशु बालक आवासित हैं।बालिकाएं अलग-अलग राजकीय एवं निजी विद्यालयों में पढ़ाई कर रही हैं।

Published on:
02 Jul 2024 07:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर