3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बजट से राहत की उम्मीद, होंगे कई कार्य

कई स्वीकृत कार्यों के लिए बजट की संभावना

less than 1 minute read
Google source verification
जानकारी देते डीआरएम और सीनियर डीसीएम 

जानकारी देते डीआरएम और सीनियर डीसीएम 

वित्त मंत्री की ओर से रविवार को आम बजट पेश किया गया था। इसके बाद सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेल बजट की जानकारी दी। राजस्थान को रेलवे विकास के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 10,228 करोड़ रूपए प्रदान किए गए हैं। इस बजट से बीकानेर रेल मंडल को भी काफी उम्मीद है। इस बजट से मंडल पर स्वीकृत हो रखे कार्यों को भी बजट मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है। बजट को लेकर बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने मंडल पर चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीकानेर मंडल पर विद्युतीकरण का कार्य हो चुका है। जिस पर बीकानेर मंडल में करीब 140 पैसेंजर ट्रेनें व 80 मालगाड़ियां विद्युत इंजन से चल रही है। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि रतनगढ़ से दूधवाखारा खंड के मध्य 73 किलोमीटर रेल मार्ग दोहरीकृत हो चुका है एवं शेष कार्य शीघ्र ही होगा। इसके साथ ही भिवानी- मन्हेरू रेलमार्ग पर दोहरीकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

कोटगेट फाटक का काम शुरू

प्रेस वार्ता के दौरान डीआरएम ने बताया कि बीकानेर के समपार फाटक है जिसमें कोटगेट के लिए भी ड्राइंग सहित अन्य स्वीकृति दे दी गई है। पीडब्ल्यूडी ने कार्य शुरू कर दिया है। अक्टूबर में कॉन्ट्रेक्ट शुरू हो गया है। उम्मीद है कि ये कार्य भी पूरा हो जाए। डीआरएम सांखला अंडरपास कार्य को लेकर कहा कि कार्य तो शुरू हो गया। प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल यातायात प्रबंधक जयप्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

इन कार्यों में बजट की आवश्यकता

-दोहरीकरण का कार्य

-नए स्टेशन की स्वीकृति

-नई लाइन के प्रोजेक्ट

-बायपास के कार्य

-संचालन को बढ़ाने वाले की प्रोजेक्ट की स्वीकृति

-रेल सुविधाएं

Story Loader