बीकानेर

120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगा इंजन

bikaner news - The engine will run at a speed of 120 kilometers per hour.
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2020, 7:00 AM IST
120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगा इंजन
120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगा इंजन

हजार होर्स पावर क्षमता का लोकोमोटिव इंजन पहली बार फुलेरा स्टेशन पहुंचा
बीकानेर.
बीकानेर मण्डल के फुलेरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 12 हजार होर्स पावर क्षमता का विद्युत लोकोमोटिव इंजन पहुंचा। भारत में बना यह इंजन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगा। उत्तर पश्चिम रेलवे में पहली बार 12 हजार होर्स पावर क्षमता के लोकोमोटिव इंजन का उपयोग मालगाडिय़ों में किया जाएगा।

इस इंजन के साथ ही भारत 10 हजार से ज्यादा होर्स पावर वाले इंजन उत्पादन की तकनीक वाला दुनिया का छठा देश बन गया है। इंजन की मालवाहक क्षमता पूर्व में संचालित इंजन से दोगुनी होगी। ऐसे में होर्स पावर के लोकोमोटिव भारतीय रेलवे में माल गाडिय़ों की औसत गति तथा भारवाहक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होंगे।


विशेष डिजाइन का इंजन
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्यिक प्रबंधक जितेन्द्र मीणा ने बताया कि 12 हजार होर्स पावर के इस इंजन में एक थ्री फेज इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव है, जिसमें ऊर्जा संरक्षण के लिए रिजेररेटिव ब्रेकिंग प्रणाली का उपयोग किया गया है। इस लोकोमोटिव की लम्बाई 35 मीटर तथा इसमें एक हजार लीटर हाई कंप्रेसिव कैपेसिटी के 2 एमआर टैंक लगाए गए हैं, जो लॉंग ***** लोड को भी सुगमता से चलाने में सक्षम है। लोकोपायलट की सुविधा के लिए इस इंजन को वातानुकूलित बनाया गया है। चढ़ाई वाले स्थानों पर भी यह इंजन अपनी कुशलता से कार्य करेगा।

Published on: