बीकानेर

महापौर ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां

bikaner news - The Mayor calculated the achievements of his tenure
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2020, 12:57 PM IST
महापौर ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां
महापौर ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां

संवाददाताओं से वार्ता कर भविष्य में विकास कार्यों को लेकर बताया नया प्लान

बीकानेर.

नगर निगम की महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के एक वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर उन्होंने अपनी उपलब्यिां गिनाई और साथ में भविष्य की योजनाएं भी बता दी है। उन्होंने रविवार को संवाददाताओं को अपने कार्यकाल में किए गए कई कामों का ब्यौरा दिया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बीकानेर नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर 179वां स्थान से 116वीं पायदान पर आ गया। वहीं राज्य स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त किया। अमृत योजना के अंतर्गत दो करोड़ लीटर प्रतिदिन क्षमता योग्य सिवरेज प्लांट तैयार हुआ। नियोजित कचरा संग्रहण के लिए 80 वार्डों में ट्रेक्टर ट्राली का कार्यादेश जारी किया।

कचरे के समुचित निस्तार के लिए मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर के लिए 96 लाख की निविदा जारी की। सफाई के लिए आधुनिक सुपर सकर मशीन, रोड स्वीपर मशीन, सात डंपर, एवं जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई। शहर के मुख्य मार्गों एवं बाजारों पर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू कराई। सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आठ सर्किल की बजाय 16सर्किल बनाकर 16 स्वच्छता निरीक्षकों की नियुक्ति कराई।

उन्होंने बताया कि राजस्व को लेकर भी कई उपाय किए गए। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत ई टेंडर, ई आक्शन व ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया लागू कराई। मृत पशु ठेके की ई बिडिंग की गई इससे गत वर्ष की तुलना में 51 लाख का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ। निगम के अधिकृत खाल जमीनों का लैंड बैंक बनाया गया।प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए 20-20 लाख के कुल 16 करोड़ के विकास कार्यों का कार्यादेश जारी किया।

पूर्व व पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 2-2 करोड़ के निर्माण एवं विकास कार्य के पैकेज स्वीकृत किए गए। जिला अदालत एवं पवनपुरी में आधुनिक शैली के शौचालय निर्माणाधीन हैं। गंगानगर एवं यूजियम चौराहे का सौंदर्यीकरण प्रक्रियाधीन है। गंगाशहर में अग्रिशमन केन्द्र कचरे के समुचित निस्तार के लिए मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर के लिए ९६ लाख की निविदा जारी की। सफाई के लिए आधुनिक सुपर सकर मशीन, रोड स्वीपर मशीन, सात डंपर, एवं जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई। शहर के मुख्य मार्गों एवं बाजारों पर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू कराई।

Updated on:
30 Nov 2020, 12:57 PM IST
Published on: