नहीं बन सके लक्ष्य के अनुरूप जल हौज

बीते वित्तीय वर्ष में कृषि विभाग के सभी प्रयासों के बावजूद राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में जल बचत खेती को बढ़ावा देने के लिए लक्ष्य के अनुरूप जल हौज नहीं बनाए जा सके। पिछले वर्ष 550 जलहौज का लक्ष्य रखा गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2016, 11:07 AM IST
water pond
water pond

बीते वित्तीय वर्ष में कृषि विभाग के सभी प्रयासों के बावजूद राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में जल बचत खेती को बढ़ावा देने के लिए लक्ष्य के अनुरूप जल हौज नहीं बनाए जा सके। पिछले वर्ष 550 जलहौज का लक्ष्य रखा गया।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अनुदान कम होने के कारण काश्तकारों ने जलहौज बनाने में रूचि नहीं दिखाई। इस रिपोर्ट के आधार पर इस बार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में अनुदान की राशि प्रति घनमीटर 350 रुपए बढ़ा दी गई है।

चालू वित्तीय वर्ष में 280 जलहौज स्वीकृत किए गए हैं। कृषि आयुक्तालय से जल हौज निर्माण कार्यक्रम के जारी दिशा-निर्देशों में अनुदान के लिए एक लाख लीटर 30 गुणा 20 की क्षमता के जल हौज पर लागत का 50 प्रतिशत अथवा 350 रुपए प्रति घन मीटर या अधिकतम 75 हजार रुपए देय है।

इसी तरह 70 गुणा 70 के जल हौज पर 2 लाख तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष बन जाएंगे लक्ष्य के अनुरूप जल हौजराष्ट्रीय कृषि विकास योजना में पिछले वर्ष 550 जल हौज स्वीकृत कि ए गए। मात्र 80 जलहौजों का भुगतान हुआ है। 70 के भुगतान लम्बित पड़े हैंं। इस बार अनुदान बढ़ा दिया है। वित्तीय 2016-17 के लिए 280 जलहौज स्वीकृत किए हैं। इस बार लक्ष्य के अनुरूप सभी जलहौज बन सकंेगे। - डॉ. रामकि शोर मेहरा, कृषि अधिकारी बीकानेर

Published on: