बीकानेर

खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत

खेतोलाई भुज की घटना
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2020, 11:09 PM IST
खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत
खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत

बीकानेर/कोलायत। तहसील के खेतोलाई भुज स्थित खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोलायत पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कोलायत सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है।


कोलायत एसएचओ विकास बिश्नोई ने बताया कि रविवार को बरसिंहसर निवासी नरेन्द्र जाट (२५) खेतोलाई भुज स्थित अपने खेत गया था। वहां वह पानी की डिग्गी में नहा रहा था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया। और वह डिग्गी में गिर गया। डिग्गी में पानी गहरा होने से वह उसमें डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक वह वापस ढाणी नहीं आया तो परिजन डिग्गी के पास पहुंचे तो उनके होा उड़ गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को डिग्गी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। हादसे की खबर मिलने पर ग्रामीण मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाने उसके घर पहुंचे। इस संबंध में देररात तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

Published on: