बीकानेर

चूने की पुडिय़ा देने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला

जर्दे के पाऊच के साथ चूने की पुडिय़ा देने से मना करने पर एक युवक ने खोखे (दुकान) के संचालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
less than 1 minute read
चूने की पुडिय़ा देने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला
चूने की पुडिय़ा देने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला

बीकानेर। जर्दे के पाऊच के साथ चूने की पुडिय़ा देने से मना करने पर एक युवक ने खोखे (दुकान) के संचालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। युवक को घायलावस्था में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नयाशहर थाने में घायल युवक राणीसर बास शिव मंदिर के पास रहने वाले राजदत्त पुत्र बुद्धिमनदत्त के पर्चा बयान पर फड़बाजार निवासी सिकंदर पुत्र हमीद खां के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज किया है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक घायल ने पर्चा बयान में बताया कि वह बाबूलाल फाटक के पास खोखा लगाकर चाय-जर्दा, बीड़ी व सिगरेट बेचता है। रात करीब दस बजे आरोपी सिकंदर आया। उसने जर्दा और चूने की पुडिय़ा मांगी। जर्दा दिया लेकिन चूने की पुडिय़ा नहीं होने से मना कर दिया। इस पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। तैश में आकर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके सीने और जांघ पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। बाद मेंं लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
19 Mar 2020 06:11 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली