बीकानेर

परिवार गया था खाटूधाम, पीछे से बंद मकान में चोरी

परिवार गया था खाटूधाम, पीछे से बंद मकान में चोरी  
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2021, 5:56 PM IST
परिवार गया था खाटूधाम, पीछे से बंद मकान में चोरी
परिवार गया था खाटूधाम, पीछे से बंद मकान में चोरी

नोखा. कस्बे के भूरा चौक में एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।
एएसआई गोविंद सिंह ने बताया कि किराए के मकान में रहने वाले हर्ष रांका ने बताया कि २२ अक्टूबर को वह अपने परिवार सहित खाटूधाम गया हुआ था। सोमवार को वापस लौटकर आया तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था। आलमारी के अंदर से सोने की तीन अंगूठी, कान के झूमके, बाली, नाक की पीन, आधा किलो चांदी के आभूषण व बर्तन, आर्टीफिशियल ज्वैलरी और दो हजार रुपए नगद गायब मिले। उनके पीछे से चोर बंद मकान के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी तरह की चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

Updated on:
27 Oct 2021, 5:56 PM IST
Published on: