
लूणकरनसर. लूणकरनसर-सतासर सड़क पर रविवार अलसुबह घने कोहरे के कारण तेज गति से जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि पिकअप पलटने से चालक समेत सवार तीनों युवकों के कोई चोट नहीं आई।
जानकारी के मुताबिक जैसां गांव निवासी राकेश जांगू, कालूराम जांगू व कालूराम नायक रविवार सुबह करीब पांच बजे गांव से पिकअप में रीको एरिया में छिलका भरने के लिए लूणकरनसर आ रहे थे। इस दौरान लूणकरनसर-सतासर सड़क पर वासुदेव गोशाला के समीप पिकअप घने कोहरे के कारण अचानक गाय आने से तेज गति से चल रही पिकअप अनियन्त्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक को चोट नहीं आई।
टक्कर मारने का मामला दर्ज
लूणकरनसर. यहां थाने में रविवार को पिकअप चालक द्वारा गफलत व लापरवाही से चलाकर बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।सीआई अशोक कुमार बिश्नोई ने बताया कि सादेरां निवासी रामप्रताप गोदारा ने एक पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि 11 नवम्बर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसका भतीजा राजपाल गोदारा पुत्र हरीराम मोटरसाइकिल से अनाज मंडी जा रहा था।
इस दौरान पिकअप चालक ने गफलत व लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद उसे लूणकरनसर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब घायल युवक को जयपुर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
घर में आग से फसल की बोरियां जलकर राख
जयमलसर. समीपवर्ती ग्राम मेहरासर में शनिवार देर रात्रि को शंकरराम पुत्र चुनाराम के घर में लगी आग से ग्वार व मोठ की बोरियां जलने से अनाज खाक हो गया। शंकर राम ने बताया कि हम तो एक कमरे में सौ रहे थे और दूसरे कमरे में अचानक लगी आग का हमें तो पता ही नही चला धूएं की दुर्गन्ध से पडौसी भाग कर आए और उन्होंने हमें जगाया तब तक आग तेज हो गई और कमरे में रखा छ क्व्ंिटल ग्वार और 70 किलो मोठ तथा चार हजार रुपए नगदी जल गए। वहीं घरेलू समान भी जल गया ग्रामीणों ने आग पर काबु पाया तथा पुलिस व पटवारी को सूचना दी।