बीकानेर

रात में हिंसक गोधे के हमले में तीन जने घायल, ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया

बीकानेर. जसोलाई स्थित व्यास पार्क के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक गोधे ने कई लोगों को चपेट में लेकर जख्मी कर दिया। घायलों में से तीन का पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार व्यास पार्क के पास रात करीब नौ बजे एक गोधा राहगीरों को टक्कर मारकर के लिए दौडऩे लगा। इस पर लोगों ने उसे काबू करने का प्रयास किया लेकिन, गोधा हिंसक होकर लोगों के पीछे दौडऩे लगा। एेसे में गोधे की चपेट में आकर तीन जने घायल हो गए।
2 min read
Sep 15, 2018
Three people injured in violent bull attack in night

ट्रोमा सेंटर में घायल भगतराम, किशन बिस्सा तथा गिरधर कल्ला को उपचार के लिए ले जाया गया। हिंसक गोधे की सूचना मिलने पर नगर निगम के कार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर गोधे को काबू करने का प्रयास किया। परन्तु देर रात तक उन्हें सफलता नहीं मिली। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने महापौर और निगम आयुक्त को फोन कर सूचना देनी चाही, लेकिन उनके मोबाइल स्वीच ऑफ होना बताए गए।
सुधारो कॉलोनियों की दशा
बीकानेर. विराटनगर, ज्ञानदीप, डिफेंस कॉलोनी, भवानीनगर, मयूर विहार, हेतनगर में व्याप्त अव्यवस्थाओं से खफा क्षेत्र के बाशिंदों ने शुक्रवार को नगर विकास न्यास कार्यालय पहुंच सचिव को ज्ञापन सौंपा। मेजर श्यामबीर सिंह राघव ने कहा कि विभागों में तालमले नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं नहीं है। सड़कें नहीं है। मुख्य रोड से कॉलोनी की अंदर के रास्ते की रोड लाइटें खराब है। इससे कॉलोनी में अंदर अंधेरा रहता है। ना पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं है। पेयजल समस्या जस की तस पड़ी है। आवासी क्षेत्र पट्टेशुदा होने के बावजूद सौतले व्यवहार किया जा रहा है। बार-बार प्रशासन तक बात पहुंचाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। इसका खमियाजा संबंधित कॉलोनियों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कर्नल अशोक सिंह सहित प्रतिनिधि मंडल ने कॉलोनी आवंटन को लेकर सीबीआई की जांच कराने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में घनश्याम सिंह, गंगासिंह राघव, प्रमोद सिंह, केपी सिंह, कान सिंह, नवल सिंह, सुरेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

Published on:
15 Sept 2018 09:36 am