
बीकानेर के एक बाल सुधार गृह से गुरुवार रात तीन बाल अपचारी भाग गए। बाल सुधार गृह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और बाल अपचारियों की धरपकड़ के लिए जुट गई। लेकिन सुबह तक भी इन बाल अपचारियों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला की ये तीनों बाल अपचारी देर रात चकमा देकर बाल सुधार गृह की दीवार फांद कर भाग गए। पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार बाल अपचारियों की तलाश शुरू कर दी है। भागने की सूचना के बाद यहां की अधीक्षक कविता स्वामी आज सुबह एक बार फिर सुधार ग्रह पहुंचकर मौका मुआयना किया।