बीकानेर

टिकट चैकिंग अभियान, लाखों का जुर्माना वसूला

bikaner news - Ticket checking campaign, fine of lakhs collected
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Aug 2021, 9:14 PM IST
टिकट चैकिंग अभियान, लाखों का जुर्माना वसूला
टिकट चैकिंग अभियान, लाखों का जुर्माना वसूला

बीकानेर.
बीकानेर मंडल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि भिवानी को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों ने भिवानी स्टेशन व ट्रेनों में भिवानी, सिरसा, भिवानी-हिसार, बीकानेर-भिवानी खण्डों पर सघन टिकट अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान में बेटिकट यात्रियों के साथ-साथ बिना मास्क, स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वालों तथा धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बेटिकट यात्रा के कुल 173 मामले पकड़े गए। इसके अलावा अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल 88,205 रुपए वसूले गए। इसी क्रम में बीकानेर मंडल पर भी मंडल के टिकट निरीक्षकों ने बीकानेर मंडल में सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 201 मामले पकड़े, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल 81345 रुपए वसूले गए। उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारी लगातार बेटिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक ने बताया कि बेटिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

Published on: