बीकानेर

नाक पर कपड़ा बांध लेना, क्योंकि प्रशासन ने आंखें मूंद रखी है

bikaner news - Tie a cloth to the nose, because the administration has closed its eyes
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Dec 2020, 11:56 AM IST
नाक पर कपड़ा बांध लेना, क्योंकि प्रशासन ने आंखें मूंद रखी है
नाक पर कपड़ा बांध लेना, क्योंकि प्रशासन ने आंखें मूंद रखी है

बीकानेर

केन्द्रीय बस स्टैंड पर गंदगी से अटे शौचालय बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं। महिलाओं और विकलांगों के लिए बनाए गए शौचालय पर ताला जड़ा होने के कारण महिला सवारियों को मजबूरन खुले में लघु शंका करनी पड़ रही है।

वहीं पुरुष शौचालय के भी बुरे हाल है। हालांकि रोडवेज परिसर में कुछ माह पहले ही नया शौचालय बनाया है, लेकिन उसके दूरी पर बने होने के कारण महिला और पुरुष सवारियां अभी तक पुराने शौचालय को ही काम ले रहे हैं। साफ-सफाई नहीं होने से सड़ांध मारते शौचालय की बदबू से बस स्टैंड के दुकानदार भी परेशान है।

उनकी मानें तो इस संबंध में रोडवेज के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया, लेकिन वे इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। हैरानी की बात तो यह कि रोडवेज प्रशासन ने एक शौचालय को इस लिए दीवार खड़ी कर बंद कर दिया कि उसकी समय पर सफाई नहीं हो पाती थी।

Updated on:
31 Dec 2020, 11:56 AM IST
Published on: