बीकानेर

दो दिन पहले कार लूट ले जाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

नयाशहर पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2020, 2:06 AM IST
दो दिन पहले कार लूट ले जाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
दो दिन पहले कार लूट ले जाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के कोठारी अस्पताल दो दिन पहले तीन लोग एक कार किराए पर लेकर गए। बाद में वह कार चालक के साथ मारपीट कर कार छीन ले गए। पीडि़त ने घटना की जानकारी नयाशहर पुलिस को दी। पुलिस ने दो दिन की मशक्कत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

नयाशहर कार्यवाहक थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि श्रीबालाजी के लाडिया गांव निवासी सोहनलाल पुत्र जगदीशराम नायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नोखा तहसील के मयांवार गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। कार्यवाहक थानाधिकारी सिंह ने बताया कि उसके दो साथी चूरू जिले के बाडसर निवासी नीतूसिंह व सुरेश सिंह है। यह दोनों कार लेकर फरार है, जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई है। विदित रहे की कानासर निवासी अकबर कोठारी अस्पताल के पास टैक्सी स्टैंड पर कार खड़ी करता है। वह किराए पर गाड़ी लेकर जाता है। २२ जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे नीतूसिंह,सुरेशसिंह व सोहनलाल नागौर जाने के लिए कार किराए पर लेकर गए। आरोपियों ने नोखा के मैयासर गांव के पास चालक के साथ मारपीट कर कार छीन कर फरार हो गए।

Updated on:
25 Jul 2020, 2:06 AM IST
Published on: