बीकानेर

शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजयदशमी पर्व

राम मंदिरों में पूजा-अर्चना शहर में जगह-जगह पारम्परिक रूप से हुए कार्यक्रम

2 min read
Oct 26, 2020
शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजयदशमी पर्व

बीकानेर. असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व विजयदशमी रविवार को पारम्परिक रूप से मनाया गया। राम मंदिरों में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम हुए। दर्शनार्थियों ने कोरोना एडवाइजरी की पालना करते हुए मंदिरों में दर्शन किए। मंदिरों में दर्शनार्थियों की लम्बी कतारें लगी। विजयदशमी पर पारम्परिक रूप से कई स्थानों पर शस्त्र पूजन के कार्यक्रम हुए।

विश्व हिन्दु परिषद महानगर की ओर से विजयदशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विहिप करणी प्रखण्ड की ओर से सूरसागर महादेव मंदिर में प्रखण्ड कार्यकर्ताओं व महानगर मंत्री ऋषिराज ने शस्त्र पूजन किया। महानगर की ओर से शाम को धरणीधर पीठ, महादेव मंदिर, जेल रोड पर विजयदशमी पर्व मनाया गया। प्रान्त उपाध्यक्ष अशोक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में महानगर गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण , महानगर अध्यक्ष अनिल और प्रान्त उपाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने विचार रखे।


भारतीय सिंधु सभा बीकानेर की ओर से विजयदशमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर धोबी तलाई स्थित संत कंवरराम धर्मशाला में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में श्याम आहूजा, हासानन्द, किशन सदारंगानी, टीकम पारवानी, हरीश वलीरमानी, कांता हेमनानी, रूक्मणी वली रमानी, कमला सदारंगानी आदि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

सनातन धर्म प्रचारिणी सभा राजस्थान, युवा राजपूत मिशन और भारत जन स्वाभिमान मंच की ओर से रविवार को संयुक्त रूप से विजयदशमी पर्व मनाया गया। तुलसी गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर मां भारती सेवा प्रन्यास के अधिष्ठाता सूरजमाल सिंह नीमराना, सभा के अध्यक्ष अरविन्द ऊभा आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन युवा राजपूत मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह घुमांदा ने किया। आभार गोपाल सिंह नाथावत ने व्यक्त किया। इस दौरान विष्णु सिंह राजपुरोहित, वैद्य श्रवण सिंह राठौड़,, उमाशंकर सोलंकी, शंकर लाल, शीशपाल गिरी गोस्वामी, रामकुमार सोलंकी आदि उपस्थित थे।

शस्त्र पूजन और मास्क वितरण
बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से रविवार को कमेटी कार्यालय में स्थित हनुमान मंदिर में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा गया और पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद कमेटी के संरक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और दशहरा पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कमेटी की ओर से तैयार करवाए गए मास्क वितरित किए गए। संरक्षक सुभाष मित्तल, जय किशन गुंबर, सतीश तनेजा, दीपक अरोड़ा, नरेश चुग ने विजयदशमी पर्व की बधाई दी। अध्यक्ष सुमित श्याम और सचिव वीरेन्द्र चावला ने आभार प्रकट किया। कमेटी की ओर से इस बार ६६ वां दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाना था, लेकिन कोरोना के कारण कमेटी की ओर से महोत्सव आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया।


वहीं श्रीराम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा पर भगवान राम का पूजन कर आरती की गई। संस्थापक महासचिव सुभाष भोला के अनुसार कमेटी के पवनपुरी स्थित राम लक्ष्मण भवन में भगवान राम की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। इस दौरान संरक्षक भगवान दास चांदना, उपाध्यक्ष हंसराज डागा, कोषाध्यक्ष गिरिश खत्री, सदस्य हेमन्त गौरवानी, हासानंद आदि शामिल हुए और शहरवासियों को विजयदशमी पर्व की बधाई दी गई।

Published on:
26 Oct 2020 06:33 pm
Also Read
View All