बीकानेर

वीएमओयू की मुख्य परीक्षाएं 21 सितंबर से

bikaner news - VMOU main examinations from September 21
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2020, 10:59 PM IST
वीएमओयू की मुख्य परीक्षाएं 21  सितंबर से
वीएमओयू की मुख्य परीक्षाएं 21 सितंबर से

बीकानेर.
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) कोटा की सत्र जून 2020 की सत्रांत परीक्षाएं 21 सितम्बर से शुरू होंगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय द्वारा केवल प्रवेश सत्र जुलाई 2019 में प्रवेशित स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष स्नातक अंतिम वर्ष, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों की परीक्षा का आयोजन ही किया जाएगा। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक बलवान सिंह सैनी ने बताया कि क्षेत्रीय केन्द्र बीकानेर के तहत कुल नौ परीक्षा केन्द्रों में दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बीकानेर का परीक्षा केन्द्र राजकीय डूंगर महाविद्यालय को बनाया गया है। जिसमें पहली पारी में सुबह दस से दोपहर बारह एवं दोपहर दो से शाम चार बजे तक परीक्षा ली जाएगी। सैनी ने बताया कि परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। सैनी ने बताया कि कोविड-१९ गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षार्थी को पहुंंचना होगा।

बिना मास्क नहीं मिलेगी अनुमति
क्षेत्रीय निदेशक बलवान सिंह सैनी ने बताया कि बिना मास्क परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने परीक्षा स्थल के बाहर अनावश्यक भीड़ नहीं करने की अपील परीक्षार्थियों के अभिभावकों से की है।

Published on: