बीकानेर

Bikaner mausam : सूर्य की तल्खी ने किया बेहाल, आगामी दिनों में मिल सकती है राहत

बीकानेर. लगभग दो सप्ताह से भीषण गर्मी ने त्रस्त कर रखा है। वहीं बारिश भी लगभग डेढ़ माह से नदारद है। इन दिनों भादो माह चल रहा है, लेकिन पारा चैत्र-बैशाख की तरह 40 -41 डिग्री के इर्द-गिर्द अटका हुआ है। वहीं बारानी फसलें भी बारिश के अभाव में दम तोड़ गई हैं। अब मौसम विभाग ने जिले में आगामी पांच छह दिन में कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2023, 12:02 AM IST
Bikaner mausam : सूर्य की तल्खी ने किया बेहाल, आगामी दिनों में मिल सकती है राहत
Bikaner mausam : सूर्य की तल्खी ने किया बेहाल, आगामी दिनों में मिल सकती है राहत

बीकानेर. लगभग दो सप्ताह से भीषण गर्मी ने त्रस्त कर रखा है। वहीं बारिश भी लगभग डेढ़ माह से नदारद है। इन दिनों भादो माह चल रहा है, लेकिन पारा चैत्र-बैशाख की तरह 40 -41 डिग्री के इर्द-गिर्द अटका हुआ है। इस तपन ने आम जनजीवन को भी प्रभावित किया है। वहीं बारानी फसलें भी बारिश के अभाव में दम तोड़ गई हैं। अब मौसम विभाग ने जिले में आगामी पांच छह दिन में कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।

बीकानेर में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों में और तीव्र होने तथा आगामी दो-तीन दिनों के दौरान उड़ीसा, छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर से होकर कम दबाव के क्षेत्र तक विस्तृत है। इसके असर से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में भी आगामी 5-6 दिनों के दौरान दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना बन रही है।बीकानेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.7 एवं न्यूनतम 29.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि छह सितंबर से आठ सितंबर तक पारा 41 डिग्री पर चल रहा था। वहीं नौ से 11 सितंबर तक पारा 40 डिग्री रहा था।

किसानों ने शुरू किया धरना

बीकानेर. भारतीय किसान संघ के बैनर तले बुधवार को किसानों ने जिला कलक्ट्रेट के सामने कर्मचारी मैदान में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। किसान पिछली दो खरीफ की फसलों के बीमा क्लेम का भुगतान देने की मांग कर रहे हैं। किसानों से प्रीमियम लेने के बावजूद बीमा कम्पनी ने वर्ष 2021-22 और 2022-23 का बीमा क्लेम किसानों के खाते में नहीं डाला।किसानों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बीमा कम्पनी से जानबूझकर पैसे नहीं दिला रही है। किसानों ने सुबह 11 बजे भाकिसं के जिलाध्यक्ष कैलाश जाजड़ा के नेतृत्व में धरना शुरू किया।

Updated on:
14 Sep 2023, 12:02 AM IST
Published on: