बीकानेर

कैमरों की मदद से लगाएंगे वाहनों की स्पीड पर ब्रेक

पुलिस ने टोल-टू-टोल वाहनों की गति को चेक कर तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों पर लगाम कसने की योजना बनाई है।
less than 1 minute read
May 19, 2022
कैमरों की मदद से लगाएंगे वाहनों की स्पीड पर ब्रेक
कैमरों की मदद से लगाएंगे वाहनों की स्पीड पर ब्रेक

बीकानेर. जिले में तेज रफ्तार हादसों का कारण बन रही है। पुलिस, परिवहन विभाग व जिला प्रशासन ने मिलकर राजमार्गों पर हादसों के ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं। हाइवे पर गश्ती दल तैनात किए लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा। अब पुलिस राजमार्गों व स्टेट हाइवे पर होटल ढाबों पर लगे सीसीटीवी की मदद से वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगाएगी। पुलिस ने टोल-टू-टोल वाहनों की गति को चेक कर तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों पर लगाम कसने की योजना बनाई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार बुड़ानिया ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए राजमार्ग पर इंटरसेप्टर गाड़ी तैनात रहती है। जो ओवरस्पीड वाहनों के चालान करती है। जिले में इंटरसेप्टर गाड़ी केवल एक ही है। ऐसे में सभी राजमार्गों पर वाहनों की स्पीड जांच नहीं हो पा रही है। अब राजमार्गों पर बने होटल-ढाबों व अन्य बड़े संस्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों व टोल प्लाजा की मदद ली जाएगी।

सवारियां उठाने की जद्दोजहद

बसें व सवारियों को ढोने वाले वाहनों से ज्यादा हादसे होते हैं। ये वाहन सवारियां चढ़ाने के चक्कर में निर्धारित गति से तेज दौड़ाते हैं। जो सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है। नई व्यवस्था का पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। इसी सप्ताह से इसे लागू कर दिया जाएगा। सभी थानाधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।

ऐसे करेंगे कार्रवाई

राष्ट्रीय राजमार्ग हो या स्टेट राजमार्ग इन पर हाईस्पीड से चलने वाले वाहनों की पहचान की जाएगी। कैमरों की मदद से पता चल जाएगा कि एक से दूसरे स्थान के बीच की दूरी को किस वाहन ने कितने समय में पूरा किया। जो वाहन न्यूनतम समय से पहले एक से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा, उसे गति सीमा से अधिक तेज दौड़ाना मानते हुए चालान किया जाएगा।

Updated on:
19 May 2022 01:11 am
Published on:
19 May 2022 01:11 am
Also Read
View All
CM Bhajanlal : राजस्थान सिविल संहिता-2026 जल्द लाने जा रही राज्य सरकार, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल ने की घोषणा

Bikaner E-Bus Service: स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में ई बसों का संचालन हुआ शुरू, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

सीएम भजनलाल ने बीकानेर में फहराया तिरंगा, विकसित भारत के निर्माण में योगदान की अपील, जानें भाषण की बड़ी बातें

राजस्थान में कब होंगे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले? मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा अपडेट; 50 हजार टीचरों की भर्ती भी जल्द

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 1 लाख 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेते दो रेल अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार, 48 करोड़ के टेंडर बिल से जुड़ा है मामला