बीकानेर

मिशन निर्यातक बनो विषय पर कार्यशाला 5 अगस्त को

bikaner news - Workshop on Be an Export Mission on 5th August
less than 1 minute read
मिशन निर्यातक बनो विषय पर कार्यशाला 5 अगस्त को
मिशन निर्यातक बनो विषय पर कार्यशाला 5 अगस्त को

बीकानेर.
निर्यात प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के लिए मिशन ष्निर्यातक बनो विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला 5 अगस्त को सुबह रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ कार्यालय में सुबह ग्यारह बजे आयोजित की जाएगी।

जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राज्य में निर्यात प्रोत्साहन के लिए मिशन निर्यातक बनो शुरू किया गया है। मिशन निर्यातक बनो कार्यक्रम के तहत निर्यातक बनाने से लेकर निर्यातकों द्वारा प्रथम बार निर्यात कराने तक का कार्य किया जाएगा। नए निर्यातक बनाने की प्रक्रिया एवं प्रथम निर्यात प्रेषण कराने तक होने वाली समस्त प्रक्रियाओं की जानकारी कार्यशाला में दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में बीकानेर सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू के उद्यमियों को आयात व निर्यात रजिस्ट्रेशन के मौके पर ही दस्तावेज तैयार करने संबधी सम्पूर्ण जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी कार्यालय समय में जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Published on:
30 Jul 2021 05:35 pm