बीकानेर

ऑनलाइन सट्टा करते युवक को पकड़ा

ऑनलाइन सट्टा करते युवक को पकड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2020, 8:15 PM IST
ऑनलाइन सट्टा करते युवक को पकड़ा
ऑनलाइन सट्टा करते युवक को पकड़ा

बीकानेर. जिला पुलिस स्पेशल टीम (डीएसटी) एवं नयाशहर पुलिस ने मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा करते हुए एक युवक को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार डीएसटी से सूचना मिली कि सर्वोदय बस्ती रोड पर एक युवक मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा कर रहा है। इस पर पुलिस टीम वहां पहुुंची। पुलिस टीम को देखकर एक युवक सकपका गया और भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड़ा। गंगाशहर क्षेत्र चांदमलजी बाग क्षेत्र निवासी धन्नु उर्फ धनसुख (२३) पुत्र सांवरलाल माली को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल व दो हजार 260 रुपए बरामद किए। वहीं उसके पास से 50 हजार 965 रुपए का जुआ-सट्टे का हिसाब मिला है।

Published on: