बिलासपुर

पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटे 46 CRPF जवान, आठ संक्रमित

West Bengal election : स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कैंप में ही होम आइसोलेट रहने का सुझाव दिया .
less than 1 minute read
guptchar_corona_update.jpg
चिकित्सालय पालन नहीं करेगा तो कोविड महामारी अध्यादेश के तहत कार्रवाई

बिलासपुर।पश्चिम बंगाल से चुनावड्यूटी से भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप के 46 जवान मंगलवार की सुबह बिलासपुर लौटे। सुबह छह बजे से बारी- बारी सभी जवानों का जोनल स्टेशन में ही कोरोना जांच की गई। इस दौरान आठ जवान संक्रमित मिले। जिन्हें कैंप में ही होम आइसोलेट रहने का सुझाव दिया गया। सभी का नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज किया गया। ताकि प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य स्थिति के जानकारी ली जा सके। यह जवान पिछले दिनों ही चुनाव स्पेशल ट्रेन में बिलासपुर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए थे। जहां इनकी तैनातगी थी वहां मतदान संपन्न हो गया है। इसके तहत ही सभी को वापस भेजा गया।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग को एक दिन पहले ही जवानों के वापसी की सूचना मिल गई थी। इनके जांच के लिए एक दिन पहले 10 स्टॉफ की डैूटी लगाई गई थी। चूंकि स्टेशन में दूसरे राज्यों से पहुंचने वाले सभी यात्रियों की जांच जरुरी है। इसलिए जब जोनल स्टेशन में चुनाव स्पेशल ट्रेन पहुंची। इसमें से उतरे सभी जवानों को जांच कराने के लिए कहा गया।

इस पर सभी गेट क्रमांक चार पर पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिग के साथ- साथ सभी की बारी- बारी कोरोना जांच की। जिसमें आठ जवानों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

Published on:
28 Apr 2021 06:11 pm