Bilaspur Crime News : बिलासपुर से बीती रात हत्या का वारदात सामने आया है।
Bilaspur Crime News : बिलासपुर से बीती रात हत्या का वारदात सामने आया है। जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक को धारदार चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी। कुछ संदेहियों को पकड़ कर पूछताछ किया जा रहा है।
Bilaspur Crime News : यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां कल रात कुछ बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, पुरानी रंजिश के चलते युवक राजेश रावत की हत्या कर दी गई है। देर रात राजेश बाइक से जा रहा था, तभी कुछ बदमाशों ने उसे रोका और चाकूबाजी शुरू कर दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले को विवेचना में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात में पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत लिया है।