
बिलासपुर . हाईकोर्ट के एक जज के कोर्ट में सुनवाई के दौरान असंतुष्ट होकर वकील कोर्ट रूम से बाहर निकल गए। मामले की जानकारी होने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने चीफ जस्टिस टीबी राधाकृष्णन को पूरे मामले से अवगत कराया। सीजे ने सदस्यों को इस मामले के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है। वकीलों का कहना है कि जज की कार्यप्रणाली असंतोषजनक है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 28 दिसंबर को लगभग 12.15 बजे अधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के प्रकरण की सुनवाई हाईकोर्ट की एकलपीठ में हो रही थी। प्रकरण की सुनवाई के दौरान अवांछित बहस की स्थिति निर्मित होने पर अधिवक्ता अवध त्रिपाठी, शैलेष आहूजा, सतीश चंद्र वर्मा, अखिल मिश्रा एवं आर के केशरवानी कोर्ट रूम से बाहर निकल गए। कोर्ट रूम के बाहर अन्य अधिवक्ताओं ने मामले की जानकारी सीजे को देने की बात कह मामला शांत कराया।
READ MORE : मंत्री अजय चंद्राकर को फोन कर दी गालियां, कहा बर्खास्त शिक्षाकर्मियों को करो बहाल
वकीलों की कमेटी सीजे से मिलेगी आज : बार एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब खान ने बताया कि कि इस संबध में अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारणी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की एक समिति बनाई गई है। जो बुधवार की दोपहर 1.30 बजे चीफ जस्टिस से मिलकर इस तात्कालिक समस्या से अवगत कराएगी। कमेटी में वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर भादुड़ी, सतीश चंद्र वर्मा, आरके केशरवानी, अवध त्रिपाठी, डा. शैलेष आहूजा, अखिल मिश्रा, संजय अग्रवाल, बीपी सिंह आदि शामिल गिए गए हैं।
READ MORE : नो एंट्री महज दिखावा, बीच सड़क मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन
जज के कोर्ट में नहीं जाएंगे- केशरवानी : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीके केशरवानी ने कहा, चीफ जस्टिस को पूरे मामले से अवगत कराएंगे। जब तक मामले का निराकरण नहीं होगा, वकील संबंधित जज के कोर्ट में सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं होंगे।