ब्राम्हण समाज ने जूता रैली निकालकर की बिल्हा एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग

बिल्हा के पूर्व एसडीएम के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग को लेकर समग्र ब्राम्हण समाज  ने जूता रैली निकाली गई।
less than 1 minute read
Oct 29, 2015
Brahmin society protest
rally
बिलासपुर.
बिल्हा के पूर्व एसडीएम अर्जुन सिंह सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग को लेकर समग्र ब्राम्हण समाज की गांधी चौक से कलेक्टोरेट तक जूता रैली निकाली गई। इस दौरान पूर्व एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं युवा कांगे्रस ने पूर्व एसडीएम के प्रताडऩा व प्रशासनिक आतंक के खिलाफ सत्यम चौक से शहीद चौक तक कैंडल मार्च निकाला।


एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग

समग्र ब्राम्हण समाज ने तत्कालीन एसडीएम अर्जुन सिंह सिसोदिया पर राजेंद्र तिवारी के आत्मदाह मामले में एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की गई। समाज की जूता रैली गांधी चौक सेप्रारंभ हुई। रैली शहर के प्रमुख मार्ग से होकर कलेक्टोरेट पहुंची। वहां पर कलेक्टोरेट के मेनगेट पर जूता-चप्पल फेंक कर विरोध जताया गया। इस रैली विभिन्न समाज और संगठन के लोग शामिल रहे।


युवा कांग्रेस का कैंडल मार्च

युवा कांगे्रस ने गुरूवार को सत्यम चौक से शहीद चौक तक पूर्व एसडीएम के खिलाफ कैंडल मार्च किया। गोविंद शेट्ठी, जावेद मेमन के नेतृत्व में मार्च निकाला गया।

Published on:
29 Oct 2015 11:59 pm