बिलासपुर

Bilaspur High Court: सांसद सरोज पांडेय के खिलाफ लगी याचिका पर सुनवाई, गवाह ने कही यह बात

High Court: छत्तीसगढ़ कोटा से राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय के खिलाफ कांग्रेस के लेखराम साहू की चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

less than 1 minute read

CG High Court: सरोज पाण्डेय के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। दुर्ग से पहुंचे स्थानीय गवाह ने अदालत को बताया कि सरोज जल विहार परिसर में ही रह रहीं हैं।

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डे के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू ने चुनाव याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डे ने नॉमिनेशन के समय निर्वाचन आयोग को गलत शपथपत्र दिया है। शपथपत्र में उन्होंने अपना पता मैत्री नगर भिलाई बताया है। इसके अलावा मतदाता सूची में दुर्ग शहर के भाग क्रमांक 166 में मतदाता क्रमांक 428 में नाम दर्ज होने की जानकारी दी है, जबकि मैत्री नगर भिलाई - दुर्ग ग्रामीण में आता है वहां उनके पिता रहते हैं।

सरोज पाण्डे दुर्ग के जल विहार परिसर में पीएचई के बंगले में रह रही हैं। इसके अलावा सरोज पाण्डे ने अपने यूनियन बैंक खाते की भी जानकारी नही दी है। लेखराम साहू ने सरोज पाण्डे के निर्वाचन को निरस्त करने और खुद को निर्वाचित घोषित करने की मांग याचिका में की है।

Updated on:
25 Jul 2024 08:18 am
Published on:
24 Jul 2024 12:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर